Flipkart ने लॉन्च की अनोखी सर्विस, फ्रिज देकर वॉशिंग मशीन या फोन देकर लैपटॉप कर सकते एक्सचेंज, जानकर उछल पड़ेंगे आप

Updated on 25-Sep-2025

आपके घर में भी कोई पुराना फोन, फ्रिज या टीवी कोने में पड़ा धूल खा रहा है? अगर हां, तो Flipkart आपके लिए एक ऐसी स्कीम लाया है जिससे आप इस ‘कबाड़’ को ‘करेंसी’ में बदल सकते हैं. ई-कॉमर्स कंपनी ने अपना एक्सचेंज प्रोग्राम अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर बना दिया है.

इसकी सबसे कमाल की बात है ‘क्रॉस-कैटेगरी एक्सचेंज’, यानी अब आप पुराना फ्रिज देकर नया वॉशिंग मशीन या पुराना फोन देकर नया लैपटॉप भी खरीद सकते हैं. आइए, इस शानदार प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानते हैं. Flipkart मार्केटप्लेस का यह प्रोग्राम मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और बड़े एप्लायंसेज सहित 26 प्रोडक्ट कैटेगरीज को कवर करता है.

क्या है Flipkart का नया एक्सचेंज प्रोग्राम?

Flipkart ने अब 26 अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरीज में एक्सचेंज की सुविधा शुरू कर दी है, जिसमें मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, और बड़े एप्लायंसेज जैसे फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन सब शामिल हैं.

इस प्रोग्राम की सबसे खास बात है इसका नया AI-ड्रिवन स्क्रीनिंग प्रोसेस. Flipkart का दावा है कि यह सिस्टम सिर्फ कुछ ही मिनटों में आपके पुराने डिवाइस की बाहरी कंडीशन और अंदरूनी फंक्शनैलिटी दोनों की जांच कर लेता है, जिससे आपको तुरंत और पारदर्शी कीमत मिलती है. यह जांच ट्रेंड एक्सचेंज एक्सपर्ट्स द्वारा की जाती है, जो 10-स्टेप के डायग्नोस्टिक फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करते हैं.

अब पुराना फ्रिज देकर खरीदें नया लैपटॉप! (क्रॉस-कैटेगरी एक्सचेंज)

इस प्रोग्राम का सबसे क्रांतिकारी फीचर है ‘क्रॉस-कैटेगरी एक्सचेंज’. अब आप सिर्फ फोन के बदले फोन या टीवी के बदले टीवी ही नहीं, बल्कि एक कैटेगरी का प्रोडक्ट देकर दूसरी कैटेगरी का प्रोडक्ट भी खरीद सकते हैं.

उदाहरण के लिए, आप अपना पुराना रेफ्रिजरेटर देकर एक नई वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं, या एक पुराने मोबाइल फोन के बदले एक नया लैपटॉप ले सकते हैं. यहां तक कि पंखे या माइक्रोवेव जैसे छोटे आइटम को भी वॉटर प्यूरीफायर, गीजर या वैक्यूम क्लीनर के लिए एक्सचेंज किया जा सकता है.

कैसे इस्तेमाल करें Flipkart का नया एक्सचेंज प्रोग्राम?

इस सुविधा का लाभ उठाना बहुत आसान है. बस कुछ आसान स्टेप्स को आपको फॉलो करना होगा.

  • प्रोडक्ट चुनें: जिस आइटम को आप खरीदना चाहते हैं, उस पर ‘Exchange Offer’ ऑप्शन पर टैप करें.
  • डिवाइस की डिटेल्स दें: अपने पुराने प्रोडक्ट की बेसिक जानकारी जैसे ब्रांड, मॉडल और कंडीशन बताएं ताकि आपको एक्सचेंज वैल्यू मिल सके.
  • इंस्टेंट डिस्काउंट पाएं: एक्सचेंज वैल्यू अपने आप नए प्रोडक्ट की कीमत से घट जाएगी.
  • ऑर्डर प्लेस करें: डिलीवरी स्लॉट चुनें और ऑर्डर कन्फर्म करें.
  • घर पर एक्सचेंज: डिलीवरी के समय, एक एक्सपर्ट आपके पुराने आइटम की जांच करेगा, वैल्यू कन्फर्म करेगा, और OTP वेरिफिकेशन के बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा.

त्योहारी सीजन से पहले, Flipkart अपने ReCommerce इकोसिस्टम को और भी बेहतर बना रहा है. इसके अलावा, Flipkart Minutes के जरिए इंस्टेंट मोबाइल स्वैप की सुविधा भी दी जा रही है, जो भारत में अपनी तरह की पहली सर्विस है.

यह भी पढ़ें: e-Aadhaar App: जन्मतिथि से लेकर पता और फोन नंबर में फौरन होगा बदलाव, नहीं लगाने होंगे चक्कर, ये है आधार का सुपर ऐप

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :