ePan Card Scam
क्या आपको अभी हाल ही में एक अजीब या ऐसा ईमेल मिला है, जो आपको e-PAN कार्ड डाउनलोड करने में मदद करने का दावा कर रहा है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। भारत सरकार की नई PAN 2.0 पहल के प्रोमोशन का फायदा उठाते हुए स्कैमर्स फर्जी ईमेल के जरिए लोगों को ठगने की नई साजिश रच रहे हैं।
PAN 2.0 अपग्रेड ने डेटा सुरक्षा में सुधार, QR कोड एकीकरण और एकीकृत पोर्टल जैसी सुविधाएं पेश की हैं। हालांकि, साइबर अपराधी इस पहल का फायदा उठाकर मासूम लोगों को धोखा देने में जुट गए हैं। आइए जानते है कि आखिर वह कैसे ePan Card के नाम पर आमलोगों को ठग रहे हैं।
प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने एक फ़िशिंग स्कैम को उजागर किया है। इस स्कैम में जालसाज आयकर विभाग के नाम पर फर्जी ईमेल भेजकर e-PAN कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कई स्टेप्स बता रहे हैं, हालांकि इस गाइड उन्हें केवल लालच भर दे रही है, इससे आपका ePan Card डाउनलोड तो नहीं होता है, जबकि आप एक फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं। अगर आपको ऐसा ईमेल मिला है, तो इसे अनदेखा करें— क्योंकि यह पूरी तरह फर्जी है।
PIB फैक्ट चेक ने हाल ही में X अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस फ़िशिंग स्कैम के बारे में चेतावनी दी। आप इस पोस्ट को यहाँ देख सकते हैं।
सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और ऐसे ईमेल पर प्रतिक्रिया न देने की अपील की है। इस प्रकार के फर्जी ईमेल का मकसद आमतौर पर आम लोगों को वित्तीय नुकसान पहुंचना या उनकी निजी जानकारी को चुराना होता है। अगर आपको e-PAN कार्ड या अन्य वित्तीय सेवाओं से संबंधित संदिग्ध ईमेल या मैसेज मिलता है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें।
ऐसे घोटालों से बचने के लिए आपको नीचे दिए गए उपाये अपनाने चाहिए: