क्या आपके फोन पर भी आया है ये Emergency Alert? जानिए क्या है इसका मतलब

Updated on 22-Oct-2023
HIGHLIGHTS

Emergency Alert System को चेक करने के लिए इस मैसेज को देश के अलग अलग इलाकों में अलग अलग स्मार्टफोन्स यूजर्स को यह मैसेज मिल रहा है।

यह मैसेज मुझे हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में मिला है।

इसका मतलब है कि इसे इन दोनों ही भाषाओं में जांचा जा रहा है, जो सकता है कि अन्य कई भारतीय भाषाओं में इसे भेजा जाए।

आज हमारे ऑफिस में बहुत से लोगों को DoT की ओर से एक emergency alert मैसेज प्राप्त हुआ है, कुछ लोग तो इसे देखकर दर गए, असल में जब यह मैसेज आपके फोन पर आता है तो आपका फोन एक अजीब सी आवाज करने लगता है। इस आवाज को सुनकर बहुत से लोग तो दर गए और बहुत से लोगों नें DoT की इस पहल की सराहना करना शुरू कर दिया। 

यहाँ आप इस मैसेज के स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं: 

असल में यह नोटिफिकेशन DoT की ओर से एक टेस्ट मैसेज के तौर पर भेजा गया है। इसे आपके फोन पर इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। मतलब Emergency Alert System को चेक करने के लिए इस मैसेज को देश के अलग अलग इलाकों में अलग अलग स्मार्टफोन्स यूजर्स को यह मैसेज मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: iPhone 12 पर ताला! इस Country ने iPhone 12 पर लगाया Banned, वजह जानकर खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आँखें | High Tech

इस टेस्ट मैसेज को अलग अलग समय पर देश के अलग अलग लोगों को अलग अलग डिवाइस पर भेजा जा रहा है। हालांकि भारत में बहुत से यूजर्स को यह मैसेज 15 दिन पहले ही मिल गया था, लेकिन आज यह हमारे ऑफिस में बहुत से लोगों को मिल रहा है। यह मैसेज मुझे हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में मिला है। इसका मतलब है कि इसे इन दोनों ही भाषाओं में जांचा जा रहा है, जो सकता है कि अन्य कई भारतीय भाषाओं में इसे भेजा जाए। 

इस मैसेज को खासतौर पर किसी भी emergency के समाए में ब्रॉडकास्ट क्षमताओं को जाँचने के लिए टेस्ट किया जा रहा है। इसके बारे में DoT की ओर से 20 जुलाई को ही चीजें जारी कर दी गई थी। 

क्या है सेल ब्रोडकास्ट अलर्ट सिस्टम?

असल में अगर DoT की माइएन तो इस तकनीकी को सरकार की ओर से किसी भी क्रिटिकल और टाइम सेन्सिटिव मैसेज भेजने को लेकर जांचा जा रहा है। असल में अगर कोई भी अनहोनी घटना घटती है या सरकार की ओर से कोई बड़ा कदम उठाया जाता है तो उसकी जानकारी आपको इस अलर्ट के माध्यम से मिलने वाली है। 

यह भी पढ़ें: Moto Edge 40 Neo की भारत में इस दिन है Launching, 50MP Awesome कैमरा बना देगा दीवाना | Tech News

सरकार की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि किसी भी मैसेज को लोगों को समय पर पहुँचाने के लिए इस फीचर की जांच की जा रही है। सेल ब्रोडकास्ट को आमतौर पर किसी भी बड़ी आपदा के समय पर लोगों को मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। जैसे मौसम को लेकर लोगों को जानकारी देना, सुनामी की जानकारी देना, फ्लैश फ्लड की जानकारी या भूकंप की जानकारी भी इसके माध्यम से लोगों को पहुंचाई जा सकती है। Google की मानें तो लगभग 20 देशों में यह सेवा पहले से ही है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :