Xiaomi Electric Umbrella
Xiaomi की ओर से राइजटाइम स्मार्ट इलेक्ट्रिक छाते को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, अभी अभी आधिकारिक तौर पर इसे कब लॉन्च किया जाना है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ समय के लिए यह क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर ही रहने वाला है। इसके बाद इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाने वाला है।
यहाँ आपको बता देते है कि Xiaomi के इस छाते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे केवल 2 सेकंड के भीतर ही एक टच मात्र से ओपन और क्लोज़ किया जा सकता है। इसके अलावा इसे एवीएशन एल्युमिनियम फ्रेम से लैस किया गया है, यह एक अलॉय फ्रेम है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह 5 वाइन्ड लेवल में भी आसानी से टिका रह सकता है। इसके अलावा इसमें लाइट रिफ़्लेक्शन मिलने वाला है। यह फीचर रात में बड़ा कामगार साबित हो सकता है।
इस बैटरी की क्षमता 280mAh है, इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 1.5 घंटे लगते हैं। इस छाते के स्टैन्डबाय टाइम की बात करें तो यह लगभग 180 दिन का है, इसके बाद कंपनी के अनुसार इसे पूरी मॉनसून में इस्तेमाल किया जा सकता है।
राइजटाइम स्मार्ट इलेक्ट्रिक छाता हर समय सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है। जब बैटरी खत्म हो जाती है, तो इलेक्ट्रिक छाता केवल बंद हो सकता है। ऐसी परिस्थितियों में इसे मैन्युअल रूप से नहीं खोला जा सकता है और सामान्य संचालन फिर से शुरू करने से पहले इसे पहले रिचार्ज करना होता है।
राइज़टाइम के अनुसार, छाते का डिज़ाइन डिवाइस की परफॉरमेंस और सुरक्षा को देखकर ही किया गया है। यह एक रिवर्स ओपनिंग और क्लोजिंग डिज़ाइन का उपयोग करता है और जब इसे मोड़ा जाता है, तो गीली सतह अंदर आ जाती है। छाते का हैंडल IPX4 वाटरप्रूफ है।
यहाँ यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि राइज़टाइम एक थर्ड-पार्टी ब्रांड है और इसका स्वामित्व Xiaomi के पास नहीं है। छाते की क्राउडफंडिंग कीमत 129 युआन (लगभग 1500 रुपये) है।