हम जानते है कि आज से कुछ दिनों पहले ही फिज़िकल पासपोर्ट के साथ साथ सरकार की ओर से विदेश यात्रा करने वालों के लिए एक नई सेवा E-Passport शुरू की जा चुकी है। अगर आप ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप घर बैठे फटाफट इस काम को कर सकते हैं, इसके लिए न तो आपको किसी एजेंट की जरूरत पड़ने वाली है और न ही आपको एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाकर हाजरी लगाने की जरूरत है। आप अपने घर बैठे ही मिनटों में ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं, इसके बाद इमिग्रेशन की प्रक्रिया भी फास्ट हो जाती है। असल में, जब सभी काम ऑनलाइन हो जाता है तो प्रक्रिया को वैसे ही बल मिल जाता है। आप बड़ी ही आसानी से एक नंबर के साथ ही अपनी सभी डिटेल्स को देख सकते हैं और एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही किया जा सकता है। आजकल ई-पासपोर्ट में RFID टेक वाली चिप लगाई जा रही है। ऐसा करके सरकार फर्जी पासपोर्ट पर पूरी तरह से लगाम लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर रही है। आइए जानते है कि आखिर आप कुछ ही स्टेप्स में कैसे ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ई-पासपोर्ट बनवाने के लिए क्या करें!
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अभी तक के लिए ई-पासपोर्ट को अनिवार्य नहीं किया गया है। अभी के लिए आप अपने फिज़िकल पासपोर्ट का इस्तेमाल करके ही यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, जो सकता है कई भविष्य में इसे अनिवार्य कर दिया जाए। हालांकि, अगर आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो ऐसा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: एक या आधा नहीं! फोन चलेगा कई दिन, 7550mAh की जम्बो बैटरी के साथ आएगा POCO का ये लेटेस्ट फोन, देखें डिटेल्स
केवल 5 स्टेप्स में ही बनवाया जा सकता है ई-पासपोर्ट
आइए जानते है कि आखिर कौन से 5 स्टेप्स को फॉलो करके आप ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
स्टेप 1
- पासपोर्ट इंडिया की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएँ।
- यहाँ आपको New User Registration मिलने वाला है। इसपर क्लिक करें और अपना अकाउंट बना लें।
- यहाँ बनाए गए अपने लॉगिन पासवर्ड को याद रखें।
- अब आपको अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट/रीइशू ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहाँ जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है, आपको उसे सही प्रकार से फिल करना है।
स्टेप 2
- अब अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर लें
- जब आपनी जो भी डिटेल्स यहाँ मांगी गई है, भर देते हैं और इस फॉर्म को भरकर जमा कर देते हैं तो आपको अपॉइटमेंट बुक करना होगा।
- आप अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) पर इसे बुक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको इन दोनों में से किसी का अपॉइंटमेंट लेना होगा।
- अपॉइनमेंट का समय और दिन निर्धारित करने के बाद आपको अपने साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पुराना पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र आदि को अपने साथ लेकर जाना है।
स्टेप 3
- अब आपके बायोमेट्रिक और डॉक्युमेंट्स का वेरीफिकेशन होने वाला है।
- जब आप निर्धारित समय पर PSK पर पहुँच जाते हैं तो आपको यहाँ अपनी फोटो के साथ साथ अपने दस्तावेजों और अपने फिंगरप्रिन्ट के साथ साथ अपने रेटिना को भी स्कैन करवाना होगा।
- अगर सभी कुछ की जांच के बाद आपको पात्र माना जाता है तो आपके पासपोर्ट में चिप लगा दी जाती है।
स्टेप 4
- अब की जाएगी आपके ई-पासपोर्ट की डिलीवरी
- सभी के सभी प्रोसेस पूरे होने के बाद आपके पते पर इस पासपोर्ट को प्रिन्ट करके भेजा जाने वाला है।
- हालांकि, यह पससपोर्ट भी साधारण पासपोर्ट जैसा ही नजर आता है लेकिन इसमें एक चोटी चिप लगी होती है।
- अभी के लिए यह पासपोर्ट केवल और केवल दिल्ली, भुवनेश्वर, सूरत, नागपूर, गोवा, जम्मू, शिमला, रायपुर, जयपुर, अमृतसर, चेन्नई और हैदराबाद आदि शहरों के लिए ही उपलब्ध है।
- अगर आप इन शहरों के अलावा किन्ही अन्य शहरों में रहते हैं तो आपको ई-पासपोर्ट सेवा के आपके शहर के लिए शुरू होने तक का इंतज़ार करना होगा।
स्टेप 5
अब आपको कुछ भी नहीं करना है, जब आप कहीं भी विदेश यात्रा के लिए जाते हैं तो एयरपोर्ट पर इसी पासपोर्ट को दिखाकर आप इमिग्रेशन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Raid 2 की OTT रिलीज डेट: जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग, उससे पहले ये 5 फिल्में देख चकरा जायगा माथा