Jawbone के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर Yves Behar ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने शाओमी पर आरोप लगाया है कि उसने Jawbone के एक स्पीकर का डिज़ाइन कंपनी किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शाओमी के Mi Square Box ब्लूटूथ स्पीकर का डिज़ाइन Jawbone Mini Jambox के जैसा है. इन दोनों डिवाइसेस पर नज़र डालें तो कहा जा सकता है कि दोनों की स्पीकर ग्रिल्स काफी मिलती जुलती है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] LG G5 Review in Hindi Video
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी पर किसी का डिज़ाइन कॉपी करने का आरोप लगाया गया है, हालाँकि यह पहला मौका है जब किसी ने ऑन रिकॉर्ड ऐसा आरोप लगाया है. शाओमी ने अभी हाल ही में अपना लैपटॉप Mi नोटबुक एयर बाज़ार में पेश किया है, इसका नाम ही नहीं बल्कि इसकी लुक भी एप्पल मैकबुक एयर के जैसे है. शाओमी पर एप्पल के iOS को भी कॉपी करने का आरोप लगाया गया है.
https://twitter.com/yvesbehar/status/767026203928559616
इसे भी देखें: OMG! महज़ Rs. 200 में रिलायंस जिओ देगा 75GB 4G डाटा, 4500 मिनट कॉल टाइम
इसे भी देखें: भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी J3 (6) स्मार्टफ़ोन, Rs. 8,990