गुरुवार को उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कैब एग्रीगेटर्स ओला और उबर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कथित रूप से समान राइड्स के लिए अलग-अलग प्राइस के लिए दिया गया है, असल में ऐसा पाया गया है कि एंड्रॉयड और iPhones पर Ola-Ubre समान राइड के लिए अलग अलग प्राइस दिखा रहे थे। इसे ऐसे देख सकते हैं Ola-Uber पर इस तरह के इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि वह प्राइस को लेकर ऐसा कर रहे हैं।
जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “विभिन्न मोबाइल मॉडलों (आईफोन/एंड्रॉइड) के उपयोग के आधार पर #DifferentialPricing के पहले के अवलोकन के बाद, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने CCPA के माध्यम से प्रमुख कैब एग्रीगेटर्स #Ola और #Uber को नोटिस जारी किए हैं और उनके जवाब मांगे गए हैं।”
यह भी पढ़ें: Online Payment करने से पहले कैसे पहचानें कौन सा QR Code Fake है, यहाँ देखें सबसे आसान तरीका
यहाँ आप इस पोस्ट को देख सकते हैं:
पिछले महीने, जोशी ने “उपभोक्ता शोषण के प्रति ज़ीरो टोलेरेन्स” पर जोर दिया था और CCPA को इन आरोपों की गहन जांच करने का निर्देश दिया था। इस कदम के बाद अब इन दोनों को ही नोटिस जारी कर दिया गया है। इसे लेकर अभी तक Ola-Uber की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एक एक उद्यमी ने “X” पर एक पोस्ट शेयर किया था, इस पोस्ट में उसने उबर ऐप पर एक ही स्थान के लिए अलग-अलग कीमतें दिखाईं गईं थी। यह पोस्ट वायरल हो गई, इसके बाद बहुत से लोगों ने इस मामले को लेकर पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था।
उस समय उबर ने इस पोस्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नमस्ते, इन दो राइड्स के बीच कई अंतर हैं जो कीमतों को प्रभावित करते हैं। इन रीक्वेस्ट के पिक-अप, ईटीए और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट अलग-अलग हैं, जिससे किराए में अंतर होता है। उबर किसी राइडर के फोन निर्माता के आधार पर यात्रा की कीमत तय नहीं करता है।”
अभी की बार करें तो ओला और उबर ने इस नोटिस के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ओला और उबर के आधिकारिक बयानों और अधिक जानकारी के लिए डिजिट के साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें: OnePlus 13 VS iQOO 13: महंगे Samsung Galaxy S25 के लॉन्च के बाद किस फोन को खरीदेंगे आप?