boAt Smart Ring Active launched price and details
Noise और Samsung के बाद अब boAt ने भारत में अपनी एक सबसे किफ़ायती स्मार्ट रिंग लॉन्च कर दी है। किफ़ायती boAt में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, इस रिंग में ग्राहकों के लिए 5 दिनों की बैटरी लाइफ़, हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि शामिल है, यह 20 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है।
स्मार्ट रिंग एक्टिव को आपकी स्किन के अनुकूल स्टेनलेस स्टील डिज़ाइन और स्टाइलिश एस्थेटिक दिए गए हैं। इसका हल्का वज़न इस बात को भली भांति सुनिश्चित करता है कि आप इसे अपनी उंगली पर शायद ही नोटिस करें, जिससे यह सभी इवेंट और एक्टिविटी के लिए एक बेहतरीन और जरूरी डिवाइस बन जाती है।
boAt स्मार्ट रिंग एक्टिव को भारत में 2,999 रुपये की किफ़ायती कीमत पर लॉन्च किया गया है। स्मार्ट रिंग 20 जुलाई से Amazon, Flipkart और boAt की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए आने वाली है। आइए अब जानते है कि आखिर इस रिंग में आपको कैसे और कौन कौन से फीचर मिल रहे हैं।
स्मार्ट रिंग एक्टिव में कई फीचर्स हैं जो आपके स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखते हैं, इनके बारे में आप नीचे सम्पूर्ण जानकारी लेने वाले हैं।
रिंग में स्टाइलिश स्टेनलेस स्टील डिज़ाइन, बोट कॉइन और फिटनेस चैलेंज, 5ATM डस्ट, वाटर और स्प्लैश रेज़िस्टेंस, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग, नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, मैग्नेटिक चार्जिंग केस और कैमरा कंट्रोल की सुविधा है। AR व्यू एक बेहतरीन फीचर है। QR कोड को स्कैन करके, उपयोगकर्ता ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव में अपनी हार्ट रेट, नींद और स्वास्थ्य ट्रैकर देख सकते हैं।