Best and Affordable Air Coolers in India
गर्मी बढ़ती ही जा रही है, घर से निकलते ही मानो सूरज आप पर हमला कर देता है। सूरज की चुभती किरणें आपको वापिस घर में ही जाने के लिए मजबूर करने लगती हैं। हालांकि, गर्मी अब इतनी बढ़ रही है कि आपके घर के अंदर भी इसका असर होने और दिखने लगा है। निरंतर बढ़ती गर्मी आपके घर की दीवारों को भी इतना गर्म कर देती हैं कि आपके ऑफिस से घर लौटने के वक्त तक आपका घर भट्टी बन जाता है। अब इसे या तो एक बेहतरीन एसी ही ठीक कर सकता है या फिर आपको अगर सस्ता जुगाड़ चाहिए तो आप इस भट्टी को शांत करने के लिए एक कूलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज मैं आपको 5 ऐसे कूलर्स के बारे में बताने वाला हूँ जो आपके घर में मौजूद गर्मी की हेकड़ी निकाल सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
इस कूलर को स्मार्ट बनाने के काम इसके फीचर करते हैं। असल एम इसमें आपको एक 30 लीटर का टैंक मिलता है, इसमें आपको 30 फुट तक का एयर फ़्लो भी मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको Duramarine Pump भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इसमें Turbo Fan Technology के अलावा Anti-Bacterial Hexacool Technology वाला Pads भी मिलते हैं। आपको इसमें Adjustable Air Flow मिलता है।
यह भी पढ़ें: झुलसती धूप में भी पसीना नहीं आने देंगे ये 4 पोर्टेबल फैन, एक चार्ज में घंटों देते हैं चैन की ठंडक
आइए अब इस कूलर के भी फीचर आदि पर नजर डालते हैं। इस कूलर की मदद से आपको 40 लीटर का टैंक मिलता है। इसके अलावा इसमें 3 Sides के Densenest Honeycomb Cooling Pads भी मिलते हैं। इससे आपको 25% तक की ज्यादा कूलिंग मिलती है। इसके साथ साथ कूलर में Multi-Directional Cooling का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसे आप इंवर्टर के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कूलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह Fully collapsible louvers के साथ आता है।
इस कूलर की खास बात यह है कि यह आपको हवा देने के लिए एक लंबे चौड़ा स्पेस देता है, इसे आपको 16 स्क्वेर मीटर तक हवा मिलती है। इसका मतलब है कि अगर यह कमरे के कोने में रखा है तो आपको दूसरे कोने में इसकी हवा मिलने वाली है। इतना ही नहीं, इस कूलर में Clear Air with i-Pure तकनीकी भी मिलती है। कूलर को High-Efficiency Cooling देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह काम बिजली की खपत करता है। इसमें आपको एक पावरफुल ब्लोअर भी मिलता है।
इस कूलर में भी 45 लीटर का टैंक मिलता है। इसके अलावा इसमें 2000 CMH की एयर डिलीवरी के अलावा 95W की पावर मिलती है। इसके साथ साथ इसमें आपको Empty Tank Alarm भी मिलता है। इसे आप इंवर्टर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आइस चैम्बर भी दिया गया है। यह भी आपके लिए काम प्राइस में एक दमदार कूलर कहा जा सकता है।
इसके नाम में ही डेसर्ट नजर आता है, इसका मतलब है कि यह कूलर आपको कुछ ज्यादा ही ठंडी हवा देने के लिए जाना जाता है। यह कूलर लगभग लगभग 37 स्क्वेर मीटर के इलाके तक हवा देने में सक्षम है। इसमें i-Pure Technology भी मिलती है। हालांकि, यह कूलर इस लिस्ट में सबसे महंगा है लेकिन इसके फीचर भी कुछ अलग और बेहतरीन हैं।
यह भी पढ़ें: बिजली बिल कम, ठंडक ज्यादा! चुभती गर्मी में सर्दी का एहसास देते हैं ये 5 एयर कूलर, बंद कमरे में भी फुल ठंडक