फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge का जो डायलॉग इस समय सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा है, वह Jameel Jamali का Bachcha Hai Tu Mera.. है। फिर चाहे Instagram हो, Facebook हो, या X (Twitter) ही क्यों न हो, हर जगह यही meme नजर आ रहा है। बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ साथ छोटे क्रिएटर्स भी इसका इस्तेमाल करके सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि फिर चाहे कोई भी क्यों न हो इस समय इस Meme Template का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। अच्छी बात यह है कि इस तरह का meme बनाने के लिए आपको Photoshop या किसी प्रो एडिटिंग स्किल की जरूरत होती है। आप बड़ी आसानी से इसे निर्मित कर सकते हैं, यहाँ हम आपको ChatGPT या Google Gemini (हम यहाँ आपको Google Gemini पर प्रोसेस बताने वाले हैं) की मदद से आप इसे कैसे निर्मित कर सकते हैं, उसकी डिटेल्स देने वाले हैं, जिससे आप 2–3 मिनट में ही अपनी पसंद का मेमे तैयार कर सकते हैं।
अब आपको इस टेम्पलेट के लिए सबसे पहले किस चीज की जरूरत है तो आइए इसके बारे में जानते हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं, केवल और केवल एक Template image चाहिए, जिसमें डायलॉग वाला सीन हो। इसके बाद Google Gemini या किसी AI इमेज टूल में इस फोटो को अपलोड करने के साथ उसे बता दें कि आप उसमें किस तरह के चेंज चाहते हैं। ऐसा करने से AI उसी फोटो में आपके हिसाब से नया टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट जोड़ देने वाला है और आपका काम बन जाने वाला है।
अगर आप Google Gemini से meme बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले Gemini खोलें, फिर meme वाली फोटो अपलोड करें। इसके बाद AI को बताएं कि फोटो में क्या बदलना है, जैसे हाथ में कोई प्रोडक्ट डालना है, कोई नया टेक्स्ट लिखना है या किसी चीज को बदलना है। AI उसी फोटो को एडिट करके नया meme बना देगा, जो बिल्कुल प्रोफेशनल एड जैसा दिखेगा।
इसके लिए आप इस तरह का Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं:
“Use the provided image as the base reference. Keep the character’s face, expression, pose, outfit, and overall art style exactly the same. Replace the object in his hand with a realistic [your object]. The item should look natural and properly placed in hand. Do not change the background. Add handwritten-style text: ‘Bachcha hai tu mera, [your text]…’ Make the final image look like a clean social media meme.”
यहाँ पर सबसे जरूरी और ध्यान रखने वाली बात यह है कि ऐसे ट्रेंडिंग memes ज्यादा दिन नहीं चलते, इसलिए अगर आपको यह meme बनाना है तो जल्दी बनाकर पोस्ट करें। Trending meme पर reel या post डालने से reach काफी ज्यादा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar: The Revenge OTT पर कब देने वाली है दस्तक, कहाँ देख पाएंगे Ranveer Singh की फिल्म ऑनलाइन?