अगर आपके iPhone या किसी भी Apple डिवाइस पर सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन आया है और आप उसे इग्नोर कर रहे हैं, तो इस बार ऐसा करना गलती हो सकती है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एक हाई-सिविरियिटी अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट में Apple के कई सॉफ्टवेयर में गंभीर खामियों की बात कही गई है.
यह एडवाइजरी 26 मार्च 2026 को जारी की गई थी और इसमें साफ कहा गया है कि अगर यूजर्स ने अपने डिवाइस अपडेट नहीं किए, तो हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर डिवाइस का कंट्रोल तक ले सकते हैं.
यह कोई छोटा बग नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, अटैकर्स इन खामियों का इस्तेमाल करके आपके डिवाइस में मैलेशियस कोड चला सकते हैं. जिससे वे आपकी पर्सनल फाइल्स तक पहुंच सकते हैं या पूरा सिस्टम क्रैश कर सकते हैं. आसान भाषा में बोला जाए तो अगर अपडेट नहीं किया तो कोई रिमोट अटैकर आपके फोन या Mac में घुस सकता है, डेटा चुरा सकता है या उसे खराब कर सकता है.
यह समस्या सिर्फ एक डिवाइस तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग पूरे Apple इकोसिस्टम को प्रभावित कर रही है. Apple के iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, Safari ब्राउजर, यहां तक कि Vision Pro जैसे डिवाइस भी इसके दायरे में आते हैं. खासतौर पर वे डिवाइस ज्यादा खतरे में हैं जो पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन पर चल रहे हैं.
इसका समाधान बहुत सिंपल है, लेकिन जरूरी है कि आप इसे तुरंत करें. आपको अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट करना है क्योंकि Apple ने इन खामियों के लिए पैच जारी कर दिया है.
यूजर्स iPhone या iPad में Settings > General > Software Update में जाकर अपडेट कर सकते हैं. Mac में System Settings के अंदर यही ऑप्शन मिलेगा. बाकी डिवाइस में भी सिस्टम सेटिंग में जाकर लेटेस्ट सिस्टम में अपडेट करना होगा.
इसके अलावा, कुछ बेसिक सावधानियां भी जरूरी हैं. यूजर्स अनजान लिंक्स पर क्लिक करने से बचें. इसके अलावा अननॉन फाइल्स डाउनलोड न करें और सिर्फ ट्रस्टेट ऐप स्टोर से ही ऐप इंस्टॉल करें. कई लोग अक्सर अपडेट्स को टालते रहते हैं, लेकिन इस बार यह रिस्क लेना सही नहीं है. अगर आपका डिवाइस आउटडेटेड है, तो आप प्रैक्टिकली अपने डेटा को खुला छोड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका