Apple इस साल पहले से ही काफी एक्टिव रहा है. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि कंपनी 2026 के बाकी महीनों में और भी बड़ा लॉन्च प्लान कर रही है. लीक के अनुसार, साल खत्म होने से पहले करीब 11 नए डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं. ये डिवाइस iPhone, iPad, Mac और wearable कैटेगरी को कवर करेंगे.
आने वाले लॉन्च में सबसे ज्यादा ध्यान iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स पर रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव ला सकता है. नए आईफोन में Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है. इसके अलावा Dynamic Island छोटा हो सकता है या पूरी तरह हट सकता है.
इस सीरीज में कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. Pro मॉडल्स में वैरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है, जिससे फोटो में लाइट और डेप्थ कंट्रोल बेहतर होगा. लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नया सेंसर भी शामिल किया जा सकता है. परफॉर्मेंस के लिए नया A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जो न सिर्फ तेज होगा बल्कि AI फीचर्स को भी बेहतर तरीके से सपोर्ट करेगा.
iPhone के अलावा Apple कई और प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा है. जिससे साफ है कि कंपनी का 2026 रोडमैप काफी भरा हुआ है.
अभी तक Apple ने इन लॉन्चेस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन रिपोर्ट्स को लीक के तौर पर ही देखना चाहिए. लेकिन जिस तरह से अलग-अलग कैटेगरी में एक साथ इतने डिवाइस की चर्चा हो रही है, उससे यह साफ है कि कंपनी इस साल बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है.
अगर यह लीक सही साबित होती है, तो 2026 Apple के लिए एक बड़ा अपग्रेड साइकल हो सकता है. खासकर iPhone 18 Pro में डिजाइन और कैमरा बदलाव यूजर्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका