आ गई iOS 27 की रिलीज डेट..क्या आपके iPhone में मिलेगा अपडेट, चेक करें लिस्ट

HIGHLIGHTS

Apple की ओर से iOS 27 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

कब तक और कौन कौन से iPhones में यह अपडेट मिलेगा।

क्या आपके पुराने iPhone में भी मिलने वाला है ये नया अपडेट?

टेक कंपनी Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ मेगा लॉन्च इवेंट से आईफोन यूज़र्स के लिए एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम यानी iOS 27 के पब्लिक रिलीज शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। तीन महीने पहले WWDC 2026 में पहली बार शोकेस किए गए इस सॉफ्टवेयर को अब दुनिया भर के एलीजिबल आईफोन्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि 14 सितंबर 2026 से यह नया अपडेट OTA डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यूज़र्स उस दिन सेटिंग्स में जनरल पर जाकर और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट मेन्यू में टैप करके इसे आसानी से फ्री में इंस्टॉल कर सकेंगे।

क्या नया मिलने वाला है iOS 27 में?

इस बार के iOS 27 में कंपनी ने विजुअल डिजाइन से लेकर ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक कई क्रांतिकारी बदलाव शामिल किए हैं। सबसे पहले तो इसके यूजर इंटरफेस में रिफाइंड Liquid Glass डिजाइन दिया गया है, जो स्क्रीन पर एनिमेशन और ट्रांसपेरेंसी को पहले से कहीं ज्यादा वाइब्रेंट बना देता है। एक और प्रैक्टिकल फीचर iPhone Handoff के रूप में आया है, जो सपोर्टेड टेलीकॉम कैरियर्स के जरिए एक ही फोन नंबर को बिना किसी झंझट के दो अलग-अलग आईफोन्स पर एक साथ इस्तेमाल करने और स्विच करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, माता-पिता के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स को सख्त और फ्लेक्सिबल बनाते हुए टाइम अलाउंसेज, शेड्यूल्स और नई वेबसाइट्स पर जाने से पहले परमिशन मांगने वाला ‘Ask to Browse’ टूल भी जोड़ा गया है।

Siri हो गई है ज्यादा स्मार्ट

सॉफ्टवेयर का सबसे बड़ा और चर्चित आकर्षण है इसका नेक्स्ट-जेनरेशन Siri AI, जिसे एप्पल ने पूरी तरह से रीबिल्ट किया है। इस बार नई सिरी को एप्पल के अपने फाउंडेशन मॉडल्स और गूगल के एडवांस जेमिनी (Gemini) एआई मॉडल्स के पावरफुल कॉम्बिनेशन से लैस किया गया है। इसका नतीजा यह है कि सिरी अब इंसानों की तरह बेहद जटिल और नेचुरल भाषा को समझ सकती है, बातचीत के पिछले संदर्भ को याद रख सकती है और इसे अब एक अलग स्टैंडअलोन ऐप के रूप में भी खोला जा सकता है जहां पुरानी चैट हिस्ट्री भी दिखेगी। रोजमर्रा के नेटिव ऐप्स में भी बड़ा सुधार हुआ है; रीडिजाइन किया गया फोन ऐप अब मेल ऐप से जरूरी जानकारियों को सीधे कॉल स्क्रीन पर दिखाता है, सफारी ब्राउज़र अपने आप टॉपिक्स के आधार पर टैब्स को ग्रुप कर देता है और किसी वेबसाइट पर नया कंटेंट या प्राइस ड्रॉप होने पर तुरंत नोटिफिकेशन भी भेजता है।

कौन से iPhones पर मिलेगा ये नया अपडेट?

सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में एप्पल ने इस बार भी अपनी लंबी सॉफ्टवेयर लाइफ का रिकॉर्ड कायम रखा है। नए iPhone 18 सीरीज के साथ-साथ यह नया अपडेट पिछले कई सालों में लॉन्च हुए 30 से ज्यादा मॉडल्स पर चलेगा। एलिजिबल डिवाइसेज में हालिया iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro, iPhone Air, iPhone 17, iPhone 17e के साथ-साथ iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स शामिल हैं। इसके अलावा iPhone 15 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले iPhone 13 और 13 mini सहित पूरी 13 सीरीज, और पुरानी iPhone 12 व iPhone 11 सीरीज को भी इस अपडेट का हिस्सा बनाया गया है। बजट रेंज में आने वाले iPhone SE (सेकंड जेनरेशन और इसके बाद के सभी मॉडल्स) को भी 14 सितंबर से सीधे iOS 27 का लेटेस्ट सपोर्ट मिलने लगेगा, जिससे पुराने फोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूज़र्स को भी नए एआई और सिक्योरिटी फीचर्स का सीधा फायदा मिलेगा।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :