MacBook Air 13 Discontinued by Apple 2025
Apple इस हफ्ते अपने कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने 4 मार्च को एक इवेंट की घोषणा की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डिवाइस इससे पहले भी पेश किए जा सकते हैं। कंपनी के CEO Tim Cook ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए संकेत दिया कि लॉन्च एक ही दिन में नहीं बल्कि कई दिनों तक चल सकता है। उन्होंने लिखा, “A big week ahead. It all starts Monday morning!”, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहली घोषणा सोमवार को यानी आज हो सकती है।
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च का समय नहीं बताया है, लेकिन यह तक दिग्गज आमतौर पर सुबह 9 से 10 बजे ET (भारतीय समयानुसार शाम लगभग 7:30 से 8:30 बजे) के बीच प्रेस रिलीज जारी करता है।
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, 2 से 4 मार्च के बीच कम से कम पांच नए प्रोडक्ट पेश किए जा सकते हैं। इनमें कम कीमत वाला मैकबुक, नए आईपैड मॉडल और iPhone 17e प्रमुख हो सकते हैं।
सबसे बड़ी घोषणा iPhone 17e को लेकर हो सकती है। यह मॉडल अपने पिछले वर्जन के मुकाबले कुछ अहम सुधारों के साथ आने की उम्मीद है, जबकि इसकी कीमत 599 डॉलर के आसपास रखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें A19 प्रोसेसर और 8GB रैम दी जा सकती है, जिससे एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को बेहतर तरीके से सपोर्ट मिलेगा। डिजाइन के मामले में यह फोन पुराने नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड के साथ आ सकता है, जिससे इसका लुक ज्यादा मॉडर्न हो जाएगा। इसके अलावा, इसमें 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है, जैसा कि iPhone 17 सीरीज में देखा गया है। फोन में नया C1X मॉडेम भी दिया जा सकता है, जो पहले iPhone Air में देखने को मिला था और जो पहले की तुलना में लगभग दोगुनी स्पीड देने में सक्षम बताया जा रहा है।
आईपैड सेगमेंट में कंपनी M4 चिप से लैस iPad Air और A18 प्रोसेसर के साथ एंट्री-लेवल iPad लॉन्च कर सकती है। 9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टैबलेट्स का डिजाइन पहले जैसा ही रह सकता है, लेकिन एंट्री-लेवल iPad में A18 चिप के जरिए एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट जोड़ा जा सकता है, जो इसका सबसे बड़ा अपग्रेड होगा।
मैकबुक लाइनअप में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी 14-इंच और 16-इंच वेरिएंट में M5 Pro और M5 Max चिप वाले MacBook Pro मॉडल पेश कर सकती है। वहीं, MacBook Air को भी M5 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा, रिफ्रेश्ड Mac Studio डेस्कटॉप और नया Apple Studio Display भी इस हफ्ते लॉन्च किए जाने की संभावना है।
इन नए लॉन्चेज़ के साथ यह सप्ताह Apple के लिए कई अहम घोषणाओं से भरा रह सकता है, जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप सेगमेंट में बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा, AMOLED डस्प्ले वाला Vivo V60e हुआ 7000 रुपये सस्ता, इस जगह मिल रही Best Deal