Amazon Great Freedom Festival Sale
Amazon Great Freedom Festival सेल का टीज़र सामने आ चुका है। हालांकि, सेल की डेट से अभी तक पर्दा नहीं उठा है, इसकी पुष्टि करना अभी बाकी है लेकिन ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी इस आगामी सेल के दौरान उपलब्ध होने वाले कुछ डील्स से भी पर्दा उठा दिया है। यह इवेंट इस साल के स्वतंत्रता दिवस के जश्न को ध्यान में रखते हुए प्लान की जा रही है, हालांकि कंपनी इस सेल को हर साल ही अंजाम देती है।
Amazon Great Freedom Festival सेल के बारे में हम जो कुछ भी जानते हैं, आइए आपको भी बात देते हैं।
Amazon Great Freedom Festival सेल के टीज़र पेज से पता चलता है कि यहाँ सेल के दौरान कुछ जाने माने फोन्स जैसे OnePlus और अन्य पर Amazon Sale के दौरान बेहतरीन ऑफर और छूट मिलने वाली है।
यहाँ आपको बता देते है कि Amazon Sale के दौरान आपको OnePlus के अलावा iQOO, Redmi फोन्स पर भी सबसे बेहतरीन और बढ़िया डिस्काउंट ऑफर किया जाने वाला है। हालांकि, अभी तक डील्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर है कि कंपनी के कुछ फोन्स पर सबसे धमाकेदार ऑफर मिलेंगे।
Amazon वादा कर रहा है कि ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन पर “शानदार डील” मिलेगी। कंपनी ने अभी तक सेल की तारीखों की पुष्टि नहीं की है, हालांकि, इतना जरूर सामने आया है कि यह सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। Amazon की तरह ही, Flipkart, Croma और Vijay Sales जैसे अन्य प्लेटफ़ॉर्म भी साल के इस समय में स्वतंत्रता दिवस की सेल आयोजित करते हैं। हालांकि, Amazon की तरह ही इन प्लेटफॉर्म्स ने भी सेल की डेट्स का खुलासा नहीं किया है।