सैमसंग ने अपने Galaxy AI प्लेटफ़ॉर्म की भाषा सपोर्ट को अब और भी मज़बूत बना दिया है। कंपनी ने गुजराती और फिलिपिनो भाषाओं को शामिल करते हुए इसकी पहुंच को 22 भाषाओं तक बढ़ा दिया है। यह नया अपडेट 29 अक्टूबर 2025 से रोलआउट होना शुरू हो गया है, जो सैमसंग के उस बड़े मिशन का हिस्सा है जिसके तहत वह AI को दुनिया के अधिक से अधिक क्षेत्रों और भाषाओं तक पहुंचाना चाहती है। इस पहल के ज़रिए कंपनी ने एक बार फिर दिखाया है कि उसका फोकस केवल टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भाषाई विविधता और लोकल अनुभव पर भी समान रूप से ध्यान देती है।
Galaxy AI अब केवल हाई-टेक टूल नहीं बल्कि एक ऐसा साथी बन गया है जो संचार और कार्यों को सरल बनाता है। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स हैं:
सैमसंग के अनुसार, Galaxy S24 सीरीज़ के साथ लॉन्च होने के बाद से Galaxy AI को यूज़र्स के बीच जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने बताया कि भारत में 91% Galaxy S25 यूज़र्स कम से कम एक AI फीचर का सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर सैमसंग को उम्मीद है कि 2025 के अंत तक 40 करोड़ (400 मिलियन) से अधिक डिवाइसेज़ Galaxy AI से लैस होंगे।
उपयोगकर्ता अब अपने Galaxy डिवाइस के Settings ऐप में जाकर सीधे Gujarati और Filipino भाषा पैक डाउनलोड कर सकते हैं। इससे ये भाषाएं बिना किसी अतिरिक्त ऐप या जटिल प्रक्रिया के, डिफ़ॉल्ट रूप से उपलब्ध और पूरी तरह एकीकृत हो जाती हैं।
यह अपडेट न केवल सैमसंग की AI टेक्नोलॉजी इनोवेशन की दिशा को मज़बूती देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कंपनी हर भाषा और हर उपयोगकर्ता को जोड़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ चुकी है।
यह भी पढ़ें: इस ठंड में गीजर खरीदने का है प्लान? Smart Geysers से मिलेंगे कई फायदे, फोन से हो जाएगा कंट्रोल