Airtel offers free Rs 17,000 Perplexity Pro subscription to users; here's how the stock moved
इस समय एक खबर ने इन्टरनेट पर भौकाल मचाया हुआ है. असल में, एयरटेल ने पर्प्लेक्सिटी के साथ साझेदारी की है, यह एक एआई-पावर्ड सर्च और आंसर प्लेटफ़ॉर्म है. Airtel की ओर से सभी ग्राहकों को पर्प्लेक्सिटी प्रो की 12 महीने की फ्री सदस्यता दी जा रही है. अगर इस सब्सक्रिप्शन के प्राइस को देखा जाये तो यह लगभग लगभग 17,000 रुपये सालाना आधार पर आता है, लेकिन एयरटेल अपने मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच ग्राहकों को इस सेवा को फ्री में उपलब्ध करा रहा है. इसका मतलब है कि आपको फ्री में यह सेवा मिलने वाली है, जो आपको 17000 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल रही है.
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Airtel की और से दिया जा रहा यह ऑफर सभी एयरटेल ग्राहकों को दिया जा रहा है, इस सेवा का लाभ मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच कनेक्शन वाले ग्राहक उठा सकते हैं.
अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपको इस ऑफर का लाभ लेने के लिए एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करके इसे अपने फोन में इनस्टॉल करना होगा. इसके बाद आप इस ऐप पर “रिवार्ड्स” सेक्शन में पर्प्लेक्सिटी प्रो ऑफ़र बैनर ढूंढ सकते हैं, इस ऑफर को यहाँ से आप क्लेम कर सकते हैं, जैसे ही यह ऑफर आपको मिल जाता है तो यह आपको 12 महीने के लिए मिल जाने वाला है.
यह ऑफर सभी एयरटेल के ग्राहकों के लिए फ्री है, 12 महीने के लिए यह सेवा आपको फ्री में मिलने वाली है. इसके लिए आपको एक भी रूपया खर्च करने की जरूरत नहीं है. ऐसा भी नहीं है कि आपको पहले पेमेंट डिटेल्स दर्ज करने हैं, इसके बाद यह ऑफर आपको मिल जाने वाला है. इसके लिए आपको किसी भी डिटेल को दर्ज करने की जरूरत नहीं है. यह ऑफ़र 17 जुलाई, 2025 से लेकर 17 जनवरी, 2026 तक आपको मिलने वाला है, इसका मतलब है कि इस बीच आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं.
पर्प्लेक्सिटी प्रो पर्प्लेक्सिटी एआई सर्च इंजन का एक एडवांस्ड वर्जन है, जो स्टूडेंट्स के साथ साथ सभी लोगों के लिए बेस्ट है, इससे आपको कई ज्यादा बेहतरीन सुविधाएं भी मिल जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Jio का नया ऑफर! बिना मोबाइल रिचार्ज के फ्री मिलेगा Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, स्टेप-बाय-स्टेप जानिए तरीका