Aadhaar mobile number change full details
आधार कार्ड हमारे देश में एक महत्वपूर्ण और आवश्यक दस्तावेज है, जिसका उपयोग सरकारी और गैर-सरकारी कई सेवाओं और योजनाओं में किया जाता है। इसके साथ ही, हमारा मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड से जुड़ा होता है, जिससे हम विभिन्न आधारित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन कभी-कभी हमारे आधार से लिंक नंबर को हम कहीं खो देते हैं, या ऐसा भी कह सकते हैं कि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर वाले सिम को आप कहीं फोन के साथ ही खो देते हैं, इसके बाद आप अपने आधार कार्ड को अपडेट भी नहीं कर पाते हैं।
इस स्थिति में, हमें वैकल्पिक तरीके खोजने की आवश्यकता होती है, ताकि हम एक नए नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर सकें और पुराने नंबर को उसी समय ब्लॉक कर सकें। यहां हम विस्तृत रूप से जानेंगे कि आप किस प्रकार अपने गुम हुए मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं, इसके अलावा एक नए नंबर को कैसे आधार कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं, ताकि एक बार फिर से आप सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का उपयोग कर सकें। आइए जानते हैं कि आखिर आपको क्या करना होगा।
सबसे पहले जो काम आपको करना चाहिए, वह यह है कि आपको अपने खोए हुए Mobile Number को सबसे पहले ब्लॉक कर देना चाहिए। अब आपके पास जो भी Telecom Connection है आपको उसी के कस्टमर केयर पर कॉल करके अपने mobile number को सबसे पहले बंद कर देना चाहिए, इसके अलावा आपको एक FIR भी साथ के साथ Online माध्यम से ही कर देनी चाहिए, ऐसा करने से आपके मोबाइल नंबर को अगर कोई दूसरा किसी भी गलत इस्तेमाल में लेता है तो आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। इसके बाद आपको क्या करना चाहिए, आइए नीचे दिए गए बिंदुओं से समझते हैं।
अगर आपने अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर खो दिया है, तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपको एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर चाहिए ताकि आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकें। अगर आपके पास किसी अन्य मोबाइल नंबर नहीं है, तो आपको सहायता के लिए निकटतम आधार इन्रोलमेंट सेंटर पर जाने की आवश्यकता हो सकती है।