#image_title
आधार कार्ड अपडेट के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) 50 रुपए की फीस चार्ज करता है। हालांकि, 14 सितंबर तक यह सेवा बिल्कुल फ्री है। आप अपने आधार कार्ड डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, जन्म की तारीख, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल ऑनलाइन फ्री में अपडेट कर सकते हैं।
इस रियायत के साथ UIDAI का लक्ष्य यूजर्स को रेगुलर बेसिस पर अपनी डिटेल्स अपडेट करते रहने के लिए बढ़ावा देना है। पहले यह फ्री सर्विस केवल 14 जून तक उपलब्ध थी लेकिन बाद में इसे 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। यह सर्विस केवल ऑनलाइन अपडेट्स के लिए उपलब्ध है और ऑफलाइन सेंटर पर यूजर्स को इसके लिए भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs BSNL: 30 दिनों की वैलिडिटी में कौन दे रहा सबसे अधिक फायदे? देखें डिटेल्स
ध्यान दें कि फ़ोटो, आइरिस और अन्य बायोमेट्रिक डेटा जैसी डिटेल्स को केवल अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर ही अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए भी यूजर्स को पेमेंट करनी होगी।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी आधार कार्ड डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Infinix Zero 30 5G: Infinix के latest Smartphone की पहली सेल आज, देखें Price in India
संभावना है कि इस प्रक्रिया के दौरान OTP जनरेट करने के लिए आपको एक से अधिक बार कोशिश करनी पड़े। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजे गए URN की मदद से अपना आधार कार्ड अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।