9 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: चांदी में मामूली गिरावट, सोना भी फिसला, देखें आज का ताज़ा भाव

Updated on 09-Feb-2026

Silver-Gold Rate Today: पिछले कुछ दिनों से चांदी के दामों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में दबाव बना हुआ है और गिरावट का रुख ज्यादा देखने को मिल रहा है। बीते कारोबारी दिन भी कीमतों में कमी दर्ज की गई थी। अब दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार खुलने जा रहा है और संकेत यही मिल रहे हैं कि कमजोरी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह दिल्ली में चांदी का भाव सभी करों सहित 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव फिसलकर 2,49,499 रुपये प्रति किलो तक आ गया है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था।

अन्य सूत्रों के अनुसार चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी बढ़त (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। उधर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है। इससे पहले भी 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सबसे उच्च स्तर पर रही थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के अनुसार, सोमवार सुबह तक चांदी का भाव घटकर 2,44,929 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

बीते दिन चांदी का भाव

बीते दिन की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में तेज गिरावट देखने को मिली थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, लगातार दूसरे दिन निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते चांदी लगभग 5 प्रतिशत टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। एक ही दिन में चांदी के भाव में करीब 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि गुरुवार को यह 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती कमजोरी के बाद सर्राफा कीमतों में चार प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। हाजिर चांदी 3.02 डॉलर या 4.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि दिन में एक समय यह लगभग 10 प्रतिशत टूटकर 64.08 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई थी।

सोने की कीमतें भी फिसलीं

कैरेटसुबह का भाव
24152078 रुपये (10 ग्राम)
23151469 रुपये (10 ग्राम)
22139303 रुपये (10 ग्राम)
18114059 रुपये (10 ग्राम)
1488966 रुपये (10 ग्राम)

सोने की कीमतों (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार खुल रहा है और पिछले रुझानों को देखें तो इसमें भी कमजोरी की संभावना जताई जा रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव सभी टैक्स मिलाकर घटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। MCX पर सोने का वायदा भाव 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है, वहीं पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अन्य सूत्रों के अनुसार सोने का भाव

इससे पहले 29 जनवरी को सोने (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफटाइम हाई छुआ था। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि 29 जनवरी को यही कीमत 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर थी। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़े बताते हैं कि सोमवार सुबह तक सोने का भाव गिरकर 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है।

यह भी पढ़ें: Netflix की इस महा डरावनी हॉरर फिल्म को क्यों अकेले देखने की हिम्मत नहीं होती, जानें

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :