7 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: एक हफ्ते में कितना आया उतार-चढ़ाव? देखें लेटेस्ट अपडेट

Updated on 08-Feb-2026

Silver-Gold Rate Today: चांदी के दामों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में एक बार फिर तेज कमजोरी देखने को मिली है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत में 13,000 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव घटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा मूल्य भी फिसलकर 2,49,499 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

आज का चांदी का रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) और गिरकर 2,44,929 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही कीमत दोनों दिन मान्य रहेगी। इसी बीच गुडरिटर्न्स की एक रिपोर्ट में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे स्तर पर भी पहुंच चुकी है।

शुक्रवार को चांदी का रेट

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो शुक्रवार को चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार निवेशकों द्वारा लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली किए जाने के कारण चांदी करीब 5 प्रतिशत टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। आंकड़ों के मुताबिक चांदी में 13,000 रुपये यानी लगभग 4.85 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि गुरुवार को इसका बंद भाव 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती कमजोरी के बाद सर्राफा कीमतों में जोरदार सुधार देखने को मिला और चार प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत चढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि इससे पहले कारोबारी सत्र में यह लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस तक आ गई थी।

आज का सोने का रेट

कैरेटआज का भाव
24152078 रुपये (10 ग्राम)
23151469 रुपये (10 ग्राम)
22139303 रुपये (10 ग्राम)
18114059 रुपये (10 ग्राम)
1488966 रुपये (10 ग्राम)

उधर सोने के भाव (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। इससे पहले सोना 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं MCX पर सोने का वायदा भाव भी गिरकर 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। IBJA के मुताबिक शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक सोने की कीमत (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चूंकि सप्ताहांत में बाजार बंद रहता है, इसलिए शनिवार और रविवार को यही भाव मान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aashram Season 4 Update: बाबा निराला की वापसी कब? शूटिंग, रिलीज टाइमलाइन और कहानी का नया संकेत

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :