6G Lab in india PM Modi 6G Vision
भारत अब भविष्य की तकनीकी में बेहद आगे बढ़ रहा है, ऐसा भी कह सकते हैं कि भारत अब केवल उपयोगकर्ता नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका में आ चुका है।
असल में गुरुवार को बेंगलुरू में देश की पहली लाइव 6G Lab को शुरू कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि टेलीकॉम मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की ओर से वर्चुअली 6G Lab का उद्घाटन किया गया है।
अभी हाल ही में PM Modi ने Bharat 6G Vision की घोषणा की थी, इसका लक्ष्य भारत को डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक मुख्य प्लेयर के रूप में उभारना था। अब Nokia का यह नया Nokia 6G Lab PM Modi के Bharat 6G Vision को सपोर्ट कर रहा है।
इस मौके पर टेलीकॉम मंत्री वैष्णव ने कहा है कि, “हम देख रहे है कि डिजिटल इंडिया ने लगभग भी भारतीय पर बड़े पैमाने पर असर डाला है। हम यह भी जानते है कि देश को इनोवेशन का हब हमारे PM का सपना है।”
यह भी पढ़ें: Google Pixel 8 vs Galaxy S23: दो धुआंधार Premium Phones के बीच घमासान युद्ध! देखें कौन जीतेगा | Tech News
आगे उन्होंने कहा है कि, “इसी के चलते देश में दुनिया भर के लिए डिजिटल तकनीकी का निर्माण करना है, इसी को देखते हुए इस 6G Lab को एक बड़ी कड़ी माना जा सकता है। इसी लैब से 6G तकनीकी माध्यम से परिवहन सुरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी अध्ययन किए जाने हैं।”