LPG Crisis में कर रहे हैं Induction का इस्तेमाल..ये 5 गलतियाँ पड़ सकती है भारी, अभी नोट करें क्या करना है क्या नहीं

देश के बहुत से शहरों में इस समय LPG Cylinder का अकाल सा पड़ा है, इसका कारण सभी जानते हैं कि ईरान-इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध है। अब जब कोई जानकारी नहीं है कि हालात इसी तरह के कब तक बने रहने वाले हैं, ऐसे में लोग LPG के ऑल्टरनेटिव तलाशने में लग चुके हैं। एक सबसे प्रभावी ऑल्टरनेटिव को देखा जाए तो यह Induction Cooktop के तौर पर देखा जा सकता है। कई मायनों में इसे गैस के मुकाबले फास्ट कुकिंग मिलती है। इसके अलावा इससे फ्लेम भी नहीं निकलती है। हालांकि, Induction देश में यानि दुनिया में नया नहीं है, बहुत से मॉडर्न किचन्स में यह आसानी से मिल जाता है, हालांकि, इसके बाद भी एक बड़ा हिस्सा आजतक इसे सही प्रकार इस्तेमाल भी करना नहीं जानता है। आज हम आपको कुछ ऐसी मिस्टेक्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो Induction के इस्तेमाल के समय आप लोग करते हैं। इसी कारण हादसे भी होते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको किन मिस्टेक आदि को करने से बचना है।

5 मिस्टेक जो आमतौर पर Induction Cooktop के इस्तेमाल के दौरान हम करते हैं। आइए इनके बारे में एक एक करके जानते हैं।

Induction का इस्तेमाल करते हुए ना करें ये 5 गलतियाँ

सबसे पहले लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वह गलत बर्तनों का इस्तेमाल Induction पर करना है। असल में, Induction Magnetic Field पर काम करता है, ऐसे में अगर आप इसपर एल्युमिनियम, कॉपर और ग्लास के अलावा प्लेन सरैमिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो यह काम नहीं करने वाले हैं। इसके लिए आपके पास Magnetic Base वाले बर्तनों का होना जरूरी है, तभी आपका खाना बन पाएगा.

Induction के सरफेस पर किसी भी तरह के मेटल ऑब्जेक्ट को न छोड़ें, इससे यह हीट हो सकते हैं और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इन्डक्शन को इस्तेमाल करते हुए किसी भी तरह की ब्लॉकिंग को न होने दें, ऐसा होने से यह ओवरहीट हो सकता हाई और आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसे इस्तेमाल करते हुए आपको इसे किचन में साफ और खाली जगह पर रखना चाहिए।

अगर इन्डक्शन का ग्लास टूटा हुआ है तो आपको इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे जो आप बना रहे हैं वह गिरकर अंदर जा सकता है और सर्किट में आग लग सकती है। अगर ऐसा है तो आपको पहले ग्लास को सही करवाना चाहिए, फिर इसे इस्तेमाल करना चाहिए।

आपको इस्तेमाल से पहले और इस्तेमाल के बाद इन्डक्शन को सही प्रकार से साफ करने रखना चाहिए, इसपर अगर कुछ रह जाता है तो यह दिक्कत कर सकता है। इसके अलावा अगर आप PaceMaker या फिर ऐसे ही किसी मेडिकल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन्डक्शन को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ये वाले डिज़र्ट कूलर देते हैं तूफ़ानी हवा.. गर्मी में कम दाम में हैं बेस्ट ऑप्शन, AC को देते हैं टक्कर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :