5 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: लगातार तीसरे दिन उछाल, फिर चढ़ते जा रहे सोने-चांदी के दाम, देखें ताज़ा रेट

By

Silver Gold Rate Today: हाल के समय में तेज गिरावट से जूझ रही चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में अब अचानक मजबूती लौटती दिख रही है। लगातार तीन कारोबारी दिनों तक कमजोरी के बाद चांदी ने जोरदार वापसी की है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 14,300 रुपये की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इससे पहले के सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौर करने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंची थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में मजबूती देखने को मिली। मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 1,699 रुपये या 0.63 प्रतिशत चढ़कर 2,70,549 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को MCX पर चांदी 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। ध्यान देने वाली बात है कि शुक्रवार से सोमवार के बीच चांदी के दामों में करीब 41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई थी, जिससे इसकी कीमत में प्रति किलोग्राम 1,63,632 रुपये की कमी दर्ज की गई। यह गिरावट 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर के बाद देखने को मिली थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने मजबूती दिखाई। स्पॉट सिल्वर की कीमत 4.28 डॉलर या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

आज का चांदी का भाव

वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज चांदी के भाव (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में और तेजी देखने को मिली और इसका दाम बढ़कर 3,20,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि मंगलवार को यह 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इससे पहले गुरुवार को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, आज गुरुवार सुबह तक चांदी की कीमत बढ़कर 2,76,538 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुकी थी।

बुधवार को चांदी का भाव

अगर पिछले दिन की बात करें तो बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी के भाव (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में चांदी 14,300 रुपये या 5.03 प्रतिशत उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई थी, जबकि इससे पहले के सेशन में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उसी दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 4.28 डॉलर या 5.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

आज का सोने का भाव

कैरेटसुबह का भावदोपहर का भाव
24156625 रुपये (10 ग्राम)153012 रुपये (10 ग्राम)
23155998 रुपये (10 ग्राम)152399 रुपये (10 ग्राम)
22143469 रुपये (10 ग्राम)140159 रुपये (10 ग्राम)
18117469 रुपये (10 ग्राम)114759 रुपये (10 ग्राम)
1491626 रुपये (10 ग्राम)89512 रुपये (10 ग्राम)

सोने की बात करें तो हाल की गिरावट के बाद अब इसमें भी मजबूती के संकेत नजर आ रहे हैं। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) में तेज उछाल देखने को मिला और दूसरे दिन भी बढ़त जारी रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 7,400 रुपये बढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गए। इससे पहले मंगलवार को सोना 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

MCX पर भी सोने की कीमतों (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) में हल्की तेजी देखी गई। गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 0.22 प्रतिशत चढ़कर 1,53,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले गुरुवार को ही सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू चुका था।

गुडरिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) बढ़कर 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों में गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,625 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Shaitaan के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगे आर. माधवन, पाताल लोक वाला एक्टर देगा साथ..इस OTT पर जुड़ेगी महफ़िल

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By