Silver Gold Rate Today: 3 फरवरी 2026 को फिर लुढ़का चांदी का भाव, सोने का भाव इतना

By

Silver Gold Rate Today: पिछले कुछ दिनों से चांदी के दामों (आज का चांदी का भाव, aaj ka Chandi ka bhav) में लगातार भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है और यह टूटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज चांदी का भाव 2,32,500 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज़ी

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग नजर आई। मंगलवार को स्पॉट सिल्वर करीब 8 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़कर 82.74 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की घोषणा भी सामने आई है। इसका प्रभाव बाजार खुलने के बाद MCX पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में देखने को मिल सकता है।

आज भारत में इतना है चांदी का भाव

MCX के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार यानी 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट बताती है कि आज चांदी के भाव गिरकर 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गए हैं। इससे पहले गुरुवार को ही इसके दाम 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचे थे। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी का रेट 2,59,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

पिछले दिन चांदी के दाम

सर्राफा बाजार के हालिया रुझानों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेज गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को दिल्ली के बाजार में चांदी 52,000 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी । इससे पहले शनिवार को भी चांदी के भाव में 19 प्रतिशत यानी करीब 72,500 रुपये की कमी आई थी और यह 3.12 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बीते तीन कारोबारी सेशन्स में कुल मिलाकर चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये या लगभग 36 प्रतिशत तक टूट चुकी हैं और 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ गई हैं।

वैश्विक बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में भी दबाव देखने को मिला है, जहां हाजिर चांदी की कीमतों में 1.2 डॉलर या करीब 1.42 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 83.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। आगे बाजार खुलने के बाद जैसे-जैसे दामों में बदलाव होगा, उसी के अनुसार देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट भी बदलते रहेंगे।

सोने का भाव भी लुढ़का

देश में सोने के दामों में भी लगातार नरमी देखने को मिल रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत घटकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर था, जिसके बाद इसमें गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 24 कैरेट सोना 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता नजर आया।

दूसरी ओर गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने का भाव 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका था।

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By