Gold Silver Rates Today: तीन दिन लगातार गिरावट के बाद अचानक महंगा हुआ सोना, चांदी भी 15000 रुपये बढ़ी

Updated on 19-Feb-2026

Gold Silver Rates Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट सभी टैक्स सहित 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ 1,55,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 1,55,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत बढ़कर 4,918.64 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। दूसरी ओर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक सोने का भाव 1,51,584 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,56,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

बुधवार को क्या था सोने का रेट

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 300 रुपये की कमी दर्ज हुई थी, जिसके बाद भाव 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी दौरान वैश्विक बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 4,918.64 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गया।

चांदी का आज का भाव

चांदी के बाजार में भी हाल के दिनों में लगातार बदलाव जारी है। ज्यादातर गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि बीच-बीच में कीमतों में तेजी भी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.72 प्रतिशत यानी 1,748 रुपये गिरकर 2,42,520 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 2,44,268 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

इससे एक दिन पहले कीमत फिसलकर 2,28,783 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का रेट बढ़कर 2,70,000 रुपये प्रति किलो हो गया और बीते दिन के मुकाबले लगभग 15,000 रुपये की मजबूती दर्ज की गई। वहीं IBJA के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी का भाव 2,36,798 रुपये प्रति किलो रहा।

बुधवार को चांदी का भाव

पिछले दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 1,000 रुपये मजबूत होकर 2.46 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी 2.06 डॉलर यानी करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।

What’s the rate of 1 kg of silver? (1 किलो चांदी का रेट क्या है?)

आज का 1 किलो चांदी का भाव बढ़कर 2,70,000 रुपये तक आ गया है।

What is the gold and silver rate today? (आज सोने और चांदी का रेट क्या है?)

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,56,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। वहीं दूसरी ओर, चांदी आज 2,70,000 रुपये पर कारोबार करती दिखी।

How many grams is 1 tola silver? (1 तोला चांदी कितने ग्राम होता है?)

एक तोला चांदी 10 ग्राम की होती है।

चांदी का रेट बढ़ेगा?

चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज भाव सीधे 15000 रुपये बढ़ गया है. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले सत्र में रेट गिर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Ramadan Mubarak 2026: अपनों को भेजने के लिए 30+ टॉप विशेज, ग्रीटिंग्स, कोट्स और व्हाट्सएप – इंस्टाग्राम स्टेटस आइडिया

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :