एंड्राइड डिवाइस के लिए सुपर मारियो रन की एक रिलीज़ डेट जल्द ही आने वाली है. इसका कारण यह माना जा रहा है कि नाइनटेंडो ने एंड्राइड यूजर्स को इसे प्री-रजिस्ट्रेशन करने की आज़ादी दे दी है. इसके अलावा जैसे ही ये गेम उपलब्ध होगा आपको इसकी जानकारी मिल जायेगी.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
नाइनटेंडो अमेरिका ने एक ट्वीट करके ये कहा है, Attn @Android users: Pre-Register now to be notified when the official #SuperMarioRun is available on @GooglePlay
यहाँ आप इस ट्वीट को भी देख सकते हैं:
https://twitter.com/NintendoAmerica/status/814370535014400000
हालाँकि आपको बता दें कि अभी सुपर मारियो रन की एंड्राइड पर आने की डेट के बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन आप इसके लिए अब प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. और यहाँ भी यह कहा गया है कि इसे जल्द ही पेश किया जाएगा हालाँकि कोई डेट अभी नहीं दी गई है. इसके अलावा आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर सुपर मारियो रन पेज प्री-रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध है. आप यहाँ इसे देख सकते हैं.
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 साल 2017 में हो सकता है लॉन्च
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ अनटूटू पर आया नज़र, 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस