Maharaja-OTT
अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि दमदार ऐक्टिंग और याद रह जाने वाली कहानियों का अनुभव भी दे, तो Vijay Sethupathi की फिल्में आपके लिए परफेक्ट चॉइस होने वाली हैं, आप इन फिल्मों को अपनी वीकेंड वॉचलिस्ट में रख सकते हैं। विजय सेतुपति उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो हर किरदार में पूरी तरह घुल-मिल जाते हैं। कभी वह एक टूटे हुए प्रेमी लगते हैं, कभी खौफनाक विलेन और कभी ऐसा आम आदमी, जिसमें असाधारण हिम्मत छुपी होती है। उनकी फिल्मों की खासियत यही है कि हर कहानी दर्शक के दिल को कहीं न कहीं छू जाती है। यहाँ हम आपको विजय सेतुपति की कुछ सबसे दमदार फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं महाराजा की, जो Netflix पर उपलब्ध है। इस फिल्म में विजय सेतुपति एक साधारण बार्बर के किरदार में नजर आते हैं, जिसकी जिंदगी अचानक एक रहस्य में उलझ जाती है। कहानी धीरे-धीरे खुलती है और आखिरी तक आपको अपने साथ बांध लेती है। इस फिल्म में इमोशन, सस्पेंस और अभिनय का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, इसी कारण यह फिल्म एक खास फिल्म है। इस फिल्म को देखकर आपका दिमाग चकरघिन्नी जैसे घूम जाने वाला है।
इसके बाद आती है विजय सेतुपति की ’96’ इस फिल्म को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। यह फिल्म पहले प्यार, अधूरी भावनाओं और समय के साथ बदलती जिंदगी की बेहद खूबसूरत कहानी है। विजय सेतुपति और त्रिशा की केमिस्ट्री इस फिल्म को यादगार बना देती है। इस वीकेंड आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।
एक्शन और थ्रिल पसंद करने वालों के लिए विक्रम एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकती है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो आपको इसे ZEE5 पर जाकर देखना होगा। इसमें विजय सेतुपति का ग्रे शेड वाला किरदार कहानी को और ज्यादा खतरनाक बना देता है। फिल्म में सस्पेंस और पावरफुल टकराव देखने को मिलता है। वीकेंड के लिए यह कहानी भी एक दमदार कहानी हो सकती है।
अगर आप कुछ गंभीर फिल्म देखना चाहते हैं जो आपको कहीं न कहीं सोचने पर मजबूर कर दे कि आखिर हो क्या रहा है, ऐसे में आपको विजय सेतुपति की दमदार फिल्म विदुथलाई: पार्ट 2 को भी देख लेना चाहिए, जिसमें विजय सेतुपति एक क्रांतिकारी की भूमिका में नजर आते हैं। यह फिल्म न्याय, सिस्टम और संघर्ष की गहराई को दिखाती है। यह भी आपके लिए बेस्ट वीकेंडवॉच हो सकती है।
मैरी क्रिसमस, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, एक स्लो-बर्न नियो-नोयर थ्रिलर है। इसमें विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की जोड़ी रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानी को और रोचक बना देती है। मुझे लगता है कि आपको विजय सेतुपति की इस फिल्म को भी जरूर देखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप विजय सेतुपति को करीब से जान सकते हैं। यह सभी फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं, हालांकि, इसके बाद भी ऐसा कहा जा सकता है कि Maharaja विजय सेतुपति की सबसे दमदार फिल्मों से एक है।
अंत में विक्रम वेधा, जो Prime Video पर देखी जा सकती है। यह फिल्म सही और गलत के बीच की लाइन को धुंधला कर देती है। विजय सेतुपति का वेधा वाला किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है। इस फिल्म को देखकर आपको मज़ा ही आ जाने वाला है। इस फिल्म को बजही आप इस वीकेंड एक बेहतरीन फिल्म के तौर पर देख सकते हैं। अगर आप इस वीकेंड कुछ क्वालिटी सिनेमा देखना चाहते हैं, तो विजय सेतुपति की ये 7 फिल्में आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती हैं।