‘Maharaja’ वाले विजय सेतुपति की ये डार्क एक्शन-थ्रिलर सीरीज है मस्ट-वॉच, होश उड़ा देगी 10 एपिसोड की कहानी, OTT पर कर रही ट्रेंड

By

विजय सेतुपति एक होनहार साउथ इंडियन एक्टर हैं जिनकी मास्टरपीस फिल्म ‘महाराजा’ ने हर किसी के दिल में जगह बनाई। अब इसी एक्टर की एक नई वेब सीरीज हाल ही में ओटीटी पर आई है जिसने रिलीज़ के दिन से अब तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 ट्रेंडिंग की लिस्ट में लगातार अपनी जगह बना रखी है. यह मार्च 2026 में रिलीज़ हुई एक तमिल भाषा की डार्क ग्रामीण थ्रिलर टेलीविज़न सीरीज है जिसे एम. मणिकंदन, बी. अजीतकुमार और ला. राजकुमार ने डायरेक्ट किया है. जबकि शो का प्रोडक्शन खुद विजय सेतुपति ने किया है.

क्या है सीरीज की कहानी

बात करें इस सीरीज की कहानी की, तो वह कुछ इस तरह है कि तमिलनाडु में खून में लथपथ एक कटा हुआ सिर मिलता है, जिसकी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. यह जांच पुलिस को मुथु नाम के एक रहस्यमयी आदमी के अतीत की कई कहानियों तक ले जाती है, जिसमें उसके एक डांस ट्रूप के बाउंसर से लेकर एक व्यवसायी के सहयोगी होने तक के बारे में खुलासा होता है।

सीरीज की स्टार कास्ट

इस सीरीज में विजय सेतुपति लीड रोल में मुथु का किरदार निभा रहे हैं. उनके अलावा दर्शकों को इसमें मिलिंद समान, सुदेव नायर और कलाईवाणी भास्कर भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते नज़र आएंगे। जिस सीरीज की यहां हम बात कर रहे हैं वह दरअसल विजय सेतुपति की एक्शन-थ्रिलर ‘काट्टान’ है.

कहां देखें

‘काट्टान’ वेब सीरीज को 27 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था और तभी से यह प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है और अब भी यह चौथे नंबर पर बनी हुई है. सीरीज को IMDb पर 6.8 की अच्छी रेटिंग भी मिली हुई है.

अगर आप विजय सेतुपति की फ़िल्में देखना पसंद करते हैं तो बता दें कि यह सीरीज भी उनके टॉप कंटेंट्स में से एक है, इसलिए आपको इसे लाइफ में एक बार तो ज़रूर देखना चाहिए। आप इसे वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी में भी शिमला वाली कूलिंग.. ना पड़ती है फिटिंग की जरूरत ना होती है मकान मालिक की चिक चिक, देखें बेस्ट एसी

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By