अगर आप ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो सिर्फ दिमाग ही नहीं, दिल और आत्मा तक झकझोर दें, तो चित्ता (Chithha) आपके लिए ही बनी है। यह कोई आम थ्रिलर नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी है जो हर सीन के साथ बेचैनी बढ़ाती जाती है। 2 घंटे 19 मिनट की यह फिल्म दर्शक को इस कदर जकड़ लेती है कि अंत तक नजरें स्क्रीन से हटाना मुश्किल हो जाता है।
फिल्म की कहानी मासूम बच्चियों के अचानक लापता होने से शुरू होती है और धीरे-धीरे एक ऐसे हैवान की परतें खुलती हैं, जिसकी क्रूरता रोंगटे खड़े कर देती है। यहां सिर्फ सस्पेंस नहीं है, बल्कि डर, गुस्सा और इंसाफ की ऐसी तड़प है, जो दर्शक को खुद कहानी का हिस्सा बना देती है। हर मोड़ पर ऐसा लगता है कि अब सच सामने आ जाएगा, लेकिन अगला सीन पहले से भी ज्यादा चौंका देता है। यही वजह है कि फिल्म का टेंशन ग्राफ एक पल के लिए भी नीचे नहीं आता।
Chithha की सबसे बड़ी ताकत इसकी रियल फील वाली कहानी है। फिल्म में कोई बेवजह का मसाला या ओवरड्रामेटिक सीन नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर जिस बारीकी से काम किया गया है, वही इसे बाकी थ्रिलर फिल्मों से अलग बनाता है। कहानी बच्चियों के साथ होने वाले अपराध जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाती है, लेकिन बिना किसी सस्ते शॉक वैल्यू आदि के। यही वजह है कि यह फिल्म डराती भी है और अंदर तक तोड़ भी देती है।
इस फिल्म में लीड रोल निभाया है Siddharth ने, जो सुंदरी नाम की छोटी बच्ची के चाचा के किरदार में नजर आते हैं। सुंदरी के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां और चाचा के साथ एक बेहद साधारण जिंदगी जी रही होती है। कहानी तब खौफनाक मोड़ लेती है जब सुंदरी की स्कूल फ्रेंड के साथ दरिंदगी होती है और शक की सुई सिद्धार्थ के किरदार पर आ जाती है। बाद में जब सुंदरी खुद किडनैप हो जाती है, तब खुलासा होता है कि असली हैवान कोई और है। इसके बाद पुलिस और सिद्धार्थ मिलकर उस दरिंदे तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।
साल 2023 में रिलीज हुई इस तमिल फिल्म को खुद सिद्धार्थ ने प्रोड्यूस किया था और निर्देशन एस. यू. अरुण कुमार ने किया था। करीब 5 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा गई।
इतना ही नहीं, फिल्म ने 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ समेत 7 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। IMDb पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है, जो इसे बेस्ट साउथ थ्रिलर्स की लिस्ट में मजबूती से खड़ा करती है।
कई दर्शकों का मानना है कि चित्ता का इमोशनल इम्पैक्ट दृश्यम, Maharaja और यहां तक कि अन्य कई फिल्मों से भी भी गहरा है। वजह साफ है, यह फिल्म सिर्फ थ्रिल नहीं देती, बल्कि इंसानी संवेदनाओं पर सीधा वार करती है। अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो खत्म होने के बाद भी दिमाग में घूमती रहे, तो चित्ता आपको निराश नहीं करेगी।
अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं। हिंदी डब में भी यह फिल्म उपलब्ध है, जिससे नॉर्थ इंडियन दर्शक भी इसे आसानी से एंजॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Golmaal 5: एक बार फिर हंसी का तूफ़ान लेकर लौट रही गोलमाल की टोली, ट्विस्ट जान नहीं रहेगा खुशी का ठिकाना