Stree भी लगने लगेगी फीकी..जल्द OTT पर आ रही Rajkummar Rao और Sanya Malhotra ये वाली फिल्म, नोट करें रिलीज डेट

अगर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं तो जिसमें डर के साथ कॉमेडी का भरपूर तड़का मिलता तो ऐसे में आप Stree और Stree 2 के अलावा अन्य बहुत सी डार्क कॉमेडी देख सकते हैं। हालांकि, अगर आप इस तरह की फिल्म तो देखते हैं और पसंद करते हैं लेकिन एक नया कलेवर चाहते हैं तो आपके लिए जल्द ही OTT पर Rajkummar Rao और Sanya Malhotra की Toaster आने वाली है। यह भी एक डार्क कॉमेडी है। आप इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में देख सकते हैं। यह फिल्म और इसकि कहानी बेहद अलग होने वाली है। हम नीचे आपको इस डार्क कॉमेडी की कहानी के बारे में भी कुछ जानकारी देने वाले हैं। इस फिल्म को इसलिए भी खास कहा जा रहा है क्योंकि यह फिल्म राजकुमार राव और उनकी पत्नी Patralekhaa के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म भी है, इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके लिए काफी खास माना जा रहा है।

क्या है Rajkummar Rao और Sanya Malhotra की Toaster की कहानी?

फिल्म की कहानी बहुत साधारण सी घटना से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे वही छोटी सी बात बड़े झमेले में बदल जाती है। कहानी में एक आदमी शादी में गिफ्ट के तौर पर एक टोस्टर देता है, लेकिन शादी ही कैंसिल हो जाती है। इसके बाद वह अपना दिया हुआ टोस्टर वापस मांगता है, और यहीं से शुरू होता है पूरा बवाल। एक छोटे से टोस्टर के पीछे भागते-भागते कहानी इतनी उलझ जाती है कि साधारण सी बात पूरी तरह उलझी सी पर मजेदार स्थिति में बदल जाती है। यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है! छोटी छोटी बातों में बड़ी कॉमेडी।

सीधे OTT पर आ रही फिल्म..क्या है Toaster की रिलीज डेट?

Rajkummar Rao और Sanya Malhotra की Toaster थिएटर में नहीं बल्कि सीधे OTT पर रिलीज होने वाली है। Netflix पर यह फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होगी, यानी आपको इसे देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको राजकुमार राव की ‘बरेली की बर्फी’ या ‘स्त्री’ जैसी कॉमिक फिल्में पसंद आई थी, तो यह भी आपको वैसा ही अंदाज दिखाने वाली है, लेकिन इस बार कॉमेडी थोड़ी डार्क और अलग स्टाइल की होगी।

क्या है Rajkummar Rao और Sanya Malhotra की Toaster की स्टार कास्ट?

फिल्म में सिर्फ राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ही नहीं, बल्कि कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें Archana Puran Singh, Abhishek Banerjee, Farah Khan, Upendra Limaye, Seema Pahwa जैसे कलाकार भी देखने को मिलने वाले हैं, जिससे साफ है कि फिल्म में कॉमेडी और परफॉर्मेंस दोनों दमदार होंगे।

फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है और यह उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है। कहानी साधारण जिंदगी की छोटी-छोटी चीजों में छिपी कॉमेडी को दिखाने वाली है, यानी यह फिल्म आपको बड़े जोक्स से नहीं बल्कि रियल लाइफ सिचुएशन वाली कॉमेडी से हंसाने वाली है।

यह भी पढ़ें: Smart Meter Recharge Issue: रिचार्ज किया फिर भी मीटर में बैलेंस नहीं आया? फोन से तुरंत करें ये 4 काम, तुरंत मिलेगा हल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :