कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक अनुभव बन जाती हैं। ये फिल्में न केवल दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि उनके दिलों-दिमाग पर भी गहरा असर छोड़ जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म सीरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी अपना दीवाना बना लिया। यह सीरीज़ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है–चाहे वो कमाई से जुड़े हों या लोकप्रियता से। कई साल बीतने के बाद अब इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे पुरानी यादें ताज़ा हो गई हों। यही वो सीरीज़ है जिसने दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई की।
करीब 24 साल पहले दर्शकों को एक ऐसी जादुई दुनिया देखने को मिली, जिसने उन्हें आज तक अपने जाल में बांधे रखा है। एक छोटे से लड़के की कहानी, जो अपनी किस्मत खुद बनाता है, दर्शकों के लिए प्रेरणा बन गई। इस कहानी से बच्चे ही नहीं, बड़े भी इमोशनली जुड़ गए। अब जब इस अनोखी कहानी को एक बार फिर से टीवी सीरीज़ के रूप में लाया जा रहा है, तो फैंस का उत्साह देखने लायक है। हाल ही में नई सीरीज़ के कलाकारों का खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें: क्या ‘पंचायत’ और क्या ‘दुपहिया’, सबकी ‘बाप’ है ये 5 एपिसोड वाली वेब सीरीज, IMDb रेटिंग 9.1, इस ओटीटी पर मौजूद
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसकी शुरुआत साल 2001 में हुई थी। फिल्म में एक अनाथ बच्चा जादू की दुनिया में प्रवेश करता है और उसे दो सच्चे दोस्त—हरमाइन और रॉन—मिलते हैं। इस पहले भाग ने दुनियाभर में लगभग 317 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसके बाद हर एक भाग ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली और करोड़ों डॉलरों में कमाई की। इसे IMDb पर 10 में से 7.7 की रेटिंग मिली है। इसके कुल 8 पार्ट आ चुके हैं।
इसके आखिरी और आठवें भाग ने तो कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 381.01 मिलियन डॉलर की कमाई की। कुल मिलाकर, हैरी पॉटर सीरीज़ के आठों पार्ट्स ने लगभग 639.1 अरब रुपये का कारोबार किया। यहां बात हो रही है मशहूर ‘हैरी पॉटर’ फिल्म सीरीज़ की। आज भी यह सीरीज़ Amazon Prime Video और JioHotstar पर उपलब्ध है और लोग बार-बार इसे देखना चाहते हैं।
हैरी पॉटर की यह फिल्म सीरीज़ ब्रिटिश लेखिका जे.के. राउलिंग की लिखी 7 किताबों पर आधारित है। इन कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए चार अलग-अलग निर्देशकों–क्रिस कोलंबस, अल्फोंसो क्वारोन, माइक नेवेल और डेविड येट्स ने काम किया। हर निर्देशक ने इस जादुई दुनिया को अपने अंदाज़ में पेश किया। अब HBO इस कहानी को एक नई सीरीज़ के रूप में नए चेहरों के साथ पेश करने जा रहा है। फैंस की उम्मीदें बहुत ऊंची हैं, और अगर यह सीरीज़ उन उम्मीदों पर खरी उतरी, तो यह एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s Launched: वनप्लस के पहले कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन से उठा पर्दा, फीचर्स एकदम सॉलिड, देखें कीमत