The Family Man Season 4: श्रीकांत तिवारी की वापसी मचाएगी कोहराम! जानें रिलीज़ टाइमलाइन और अन्य डिटेल्स

Updated on 12-Feb-2026

प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज़ ‘The Family Man’ ने नवंबर 2025 में अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर दर्शकों का ध्यान फिर से अपनी ओर खींच लिया था। लंबे गैप के बाद आए इस नए सीजन ने फैंस की उम्मीदों को निराश नहीं किया। एक्शन, भावनात्मक उतार-चढ़ाव, रोमांच और गहरे ड्रामे से भरपूर कहानी ने शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखा। इस बार कहानी में जयदीप अहलावत और निमरत कौर की एंट्री दिलचस्प मोड़ आया। दोनों कलाकारों के किरदारों ने प्लॉट को नया आयाम दिया और प्लॉट में ताजगी का एहसास कराया।

The Family Man Season 3 कैसा रहा?

मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर श्रीकांत तिवारी की भूमिका में दमदार अभिनय किया, लेकिन इस सीजन में उनके किरदार का सफर पहले से अलग नजर आया। जो श्रीकांत पहले भरोसेमंद और सम्मानित अधिकारी के रूप में दिखते थे, वही इस बार कई सवालों के घेरे में दिखाई दिए। कहानी की एंडिंग एक बड़े अधूरे मोड़ पर हुई, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। आखिरी एपिसोड में कई अहम पहलुओं को अनसुलझा छोड़ दिया गया, जिससे आगे की कहानी को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई।

The Family Man Season 4 की पुष्टि

तीसरे सीजन के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चौथे भाग को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इसी दौरान X पर हुए एक “आस्क मी एनीथिंग” सेशन में मनोज बाजपेयी से इस अधूरी एंडिंग के बारे में सवाल किया गया। एक फैन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उसने पूरा सीजन एक साथ देख लिया, लेकिन कई जवाब अब भी बाकी हैं। इस पर अभिनेता ने संकेत दिया कि सभी सवालों के जवाब अगले सीजन में मिलेंगे और दर्शकों से जल्द दोबारा मुलाकात होगी। उनके इस स्टेटमेंट को फैंस ने सीजन 4 की तैयारी का इशारा माना।

The Family Man Season 4 रिलीज़ टाइमलाइन

हालांकि अभी तक प्राइम वीडियो या मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर चौथे सीजन की घोषणा नहीं की गई है। इस बीच फिल्मीबीट की ओर से एक सूत्र के हवाले से जानकारी सामने आई है कि नए सीजन के आने में लगभग एक से दो साल का समय लग सकता है। अब दर्शक अधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि श्रीकांत तिवारी की कहानी आगे किस दिशा में बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें; 18 फरवरी को भारत में आ रहा 3D कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम लुक वाला फोन, स्पेक्स का हुआ खुलासा

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :