ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ अपनी दमदार कहानी और प्रेज़ेंटेशन के कारण दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं। आजकल दर्शक ऐसी कहानियां देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित न हों, बल्कि हर एपिसोड के बाद सोचने पर मजबूर करें और खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहें। खासकर कम एपिसोड वाली क्राइम और रियलिस्टिक सीरीज, जो समाज की सच्चाइयों और अपराध की परतों को उजागर करती हैं, लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। हाल ही में एक ऐसी ही दमदार क्राइम थ्रिलर सामने आई है, जिसका हर सीन दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है।
कहानी 1999 में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। छह एपिसोड में बनी यह मर्डर मिस्ट्री 90 के दशक के दौरान एक्टिव दो सीरियल किलर्स के इर्द-गिर्द घूमती है और अपनी इंटेंस कहानी के कारण दर्शकों को बांधे रखती है। सीरीज की IMDb रेटिंग 6.3 है।
सीरीज की कहानी सब-इंस्पेक्टर अधियामन पर केंद्रित है, जिसे बॉर्डर इलाके में लगातार हो रही रहस्यमयी हत्याओं की जांच का जिम्मा दिया जाता है। जांच के दौरान उसे इन अपराधों के बीच एक अजीब और डरावना रिचुअल कनेक्शन दिखाई देता है, जिससे केस और भी जटिल हो जाता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कानून व्यवस्था की सीमाएं, जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और अन्याय से परेशान लोगों की मानसिकता सामने आने लगती है। अधियामन और लक्ष्मी जब सच्चाई के करीब पहुंचते हैं, तो कई चौंकाने वाले खुलासे कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देते हैं।
यह तमिल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का नाम ‘थडयम’ है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर मौजूद है। इसके कलाकारों की लंबी लिस्ट में समुथिरकानी, शिवदा, राज तिरंदास, मुन्नार रमेश, सुंदरपंडियन, प्रेम, कोटरावई, विशाकन, पुलिपंडी, अभिषेक जोसेफ जॉर्ज, रविचंद्रन, कार्थी, सुपर्णा और दयालन जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने कहानी को प्रभावशाली बनाने में अहम योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘Jai Bhim’ आई थी पसंद? तो ओटीटी पर मस्ट-वॉच है 7.8 रेटिंग वाली ये नई फिल्म, झिंझोड़ कर रख देगी सच्ची कहानी