suspense-thriller-maareesan-is-better-than-maharaja-climax-thrills-you-imdb-rating-ott-cast-story-details
क्या आपको Pushpa फिल्म के दोनों हिस्सों में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले एक्टर फहाद फाज़िल याद हैं? वही फहाद फाज़िल अब 2025 की अपनी नई फिल्म मारीसन (Maareesan) को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इन दिनों Netflix की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाए हुए है और खासतौर पर अपने ‘दृश्यम’ जैसी चौंकाने वाली क्लाइमैक्स की वजह से खूब चर्चा बटोर रही है।
मारीसन एक तमिल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें फहाद फाज़िल के साथ साउथ के मशहूर एक्टर वडिवेलु भी नजर आते हैं। कहानी एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे फहाद ने बखूबी निभाया है।
फिल्म में दिखाया गया है कि जब यह चोर चोरी करने के लिए एक घर में घुसता है, तो हालात अचानक बदल जाते हैं। चोरी की जगह वह खुद साजिश और खून-खराबे के जाल में फंस जाता है। धीरे-धीरे उसे अहसास होता है कि वह खेल का हिस्सा नहीं है, बल्कि पूरा खेल उसी के खिलाफ खेला जा रहा है। यही मोड़ फिल्म को और भी रोचक बना देता है।
फिल्म की शुरुआत जेल से होती है, जहां एक अपराधी दयालन को रिहा किया जाता है। पुलिस उसे चेतावनी देती है कि दोबारा गलत रास्ते पर न जाए। लेकिन जैसे ही वह जेल से बाहर आता है, उसकी असली फितरत सामने आ जाती है।
सबसे पहले वह एक फोन चुराता है, फिर एक बाइक। यहीं से कहानी की असली शुरुआत होती है और दर्शकों को यह सफर रोमांच की नई दुनिया में ले जाता है।
फिल्म का पहला आधा हिस्सा हल्का-फुल्का और हंसी-मजाक से भरा लगता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, माहौल सस्पेंस और थ्रिल से भर जाता है।
करीब एक घंटे के बाद फिल्म अचानक दिशा बदलती है और दर्शक सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं है। क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त है कि आपको Drishyam के दोनों हिस्सों की याद दिला देगा और अंत तक सीट से हिलने नहीं देगा।
अगर आप मारीसन देखना चाहते हैं, तो यह Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म कई हफ्तों से Netflix की टॉप 10 लिस्ट में बनी हुई है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। आप इसे सिर्फ 199 रुपये प्रति माह वाले Netflix प्लान के साथ आसानी से देख सकते हैं।
मारीसन एक ऐसी फिल्म है, जो कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। शुरुआत में यह हल्की-फुल्की लग सकती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह दर्शकों को रोमांच के ऐसे मोड़ पर ले जाती है जहां से नज़रें हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप Drishyam जैसी फिल्मों के शौकीन हैं और क्लाइमैक्स में ट्विस्ट पसंद करते हैं, तो मारीसन आपके लिए जरूर देखने लायक फिल्म है।
यह भी पढ़ें: IMDb पर मिली 9.4 की रेटिंग, ‘महाराजा’ भी रह गई पीछे, इस ओटीटी पर है साउथ की ये बाप सस्पेंस वाली फिल्म
इमेज साभार: Netflix