अगर आपको Drishyam या महाराजा जैसे फिल्म आदि पसंद हैं जो आपको सस्पेंस का एक अलग ही लेवल दे सकती हैं, ऐसे में आपको हमारे द्वारा बताई जाने वाली इन वेब सीरीज को जरूर देखना चाहिए। इन्हें देखकर सर्दी में आपके पसीने ही नहीं छूटेंगे, बल्कि रोंगटे खड़े होने के बाद टूट कर गिर पड़ेंगे।
बॉलीवुड में क्राइम थ्रिलर्स का जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन जब रियल सीरियल किलर्स की सच्ची और डरावनी कहानियां ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखने के लिए उपलब्ध होती हैं तो दर्शकों का पूरा का पूरा ध्यान अपनी ओर ही खींच लेती हैं। इस समय OTT के साथ साथ YouTube पर भी कई वेब सीरीज देखने के लिए उपलब्ध हैं। इन सीरीज में ऐसे अपराधियों की दहला देने वाली कहानियां बताई जाती हैं जिन्होंने असल जिंदगी में कई निर्दोषों की जान ली और समाज को हिला कर रख दिया। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज आदि के बारे में बताने वाले हैं, जो असली घटनाओं पर आधारित हैं और रिलीज होते ही दर्शकों के होश उड़ा चुकी हैं।
सबसे पहले बात करते हैं ‘Indian Predator: The Butcher of Delhi’ की, जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं। यह कहानी 2006-2007 में दिल्ली की है, जब तिहाड़ जेल के बाहर सिर कटी लाशें और पुलिस को ताने मारते नोट्स मिलने शुरू हुए थे। ये एकदम सच है, इसका मतलब है कि यह कहानी पूरी तरह से सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये किसने किया? तो आपको जानकारी के लिए बताया देते है कि ये काम था चंद्रकांत झा नाम के सीरियल किलर का, जिसने सिस्टम से बदला लेने के लिए कई हत्याएं कर दी थी, और उन्हें टुकड़े टुकड़े करके तिहाड़ जेल के बाहर छोड़ना शुरू कर दिया था। कई रिपोर्ट ऐसा कहती हैं कि इस किलर ने लगभग लगभग 18 लोगों की जान ली थी।
इसके बाद आती है ‘Indian Predator: The Diary of a Serial Killer’ वेब सीरीज, इसे भी Netflix पर देखा जा सकता है। यह कहानी 2001 में इलाहाबाद के पत्रकार धीरेंद्र सिंह की हत्या से शुरू होती है, जिसके बाद पुलिस को एक डायरी मिलती है जिसमें राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर की लिखी कई हत्याओं का जिक्र होता है। यह शख्स एक कैनिबल किलर था जिसने 14 लोगों की हत्या कर उनकी खोपड़ियों का सूप पिया था क्योंकि उसे लगता था इससे उसका दिमाग ऐसा करने से तेज हो जाएगा।
तीसरे नंबर पर हमने लिस्ट में ‘Auto Shankar’ वेब सीरीज को जगह दी है, इस वेब सीरीज को ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यह 1985 से 1995 के बीच मद्रास (चेन्नई) में घटित घटनाओं पर आधारित है। कहानी एक ऑटो ड्राइवर गौरी शंकर की है जो धीरे-धीरे अवैध शराब और वेश्यावृत्ति के धंधे में फंसकर सीरियल किलर बन जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने 7 से 10 महिलाओं की हत्या की थी।
अब नंबर आता है ‘Indian Predator: Beast of Bangalore’ वेब सीरीज या डाक्यूमेंट्री का, इसे भी आप Netflix पर जाकर देख सकते हैं। यह 1990 के दशक में बैंगलोर और चित्रदुर्गा में महिलाओं पर हुए क्रूर हमलों और हत्याओं पर आधारित है। इस सीरीज में उमेश रेड्डी नाम के पूर्व पुलिस वाले किलर की कहानी दिखाई गई है, जिसने कई बार पुलिस को चकमा दिया। यह सीरीज अपराधी की चालाकियों, पुलिस की स्ट्रैटेजी और इंसाफ की जद्दोजहद को शानदार तरीके से पेश करती है।
लास्ट में हमने इस लिस्ट में ‘Indian Predator: Murder in a Courtroom’ वेब सीरीज को रखा है, यह वेब सीरीज भी Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह 2004 के नागपुर कोर्ट की सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अक्कू यादव उर्फ भारत कालिचरण यादव ने सालों तक हत्या और रेप जैसे घिनौने अपराध किए, और आखिरकार अगस्त 2004 में कोर्ट में ही 200 महिलाओं ने उसे चाकू और मिर्च पाउडर से लिंच कर मार डाला।
इन सभी सीरीज को जरूर देखना चाहिए क्योंकि ये सिर्फ क्राइम की कहानियां नहीं हैं, बल्कि समाज के अंधेरे पहलुओं की झलक भी दिखाती हैं। ये सीरीज दर्शकों को एक अलग और सिहरन पैदा करने वाली दुनिया में ले जाती हैं, जहां सच्चाई कल्पना से कहीं ज्यादा डरावनी होती है।