Pushpa 2
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज़ के बाद से ही मानो बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। ऐसा भी कह सकते हैं कि देश के साथ साथ इस फिल्म ने विदेशों में भी धमाल मचाया है, फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिए हैं। रिलीज के लगभग एक महीने बाद, मेकर्स ने ‘पुष्पा 2: द रूल – रिलोडेड वर्जन’ की घोषणा कर दी है, इसका मतलब है कि Pushpa 2 अब कुछ एक्स्ट्रा मनोरंजन के साथ आने वाली है। इस नए वर्जन में एक विस्तारित कट शामिल किया जाने वाला है। इस कट के आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि Pushpa 2 पहले से कहीं ज्यादा हंगामा मचा सकती है। अब देखना होगा कि यह नया वर्जन Pushpa 2 का लोकप्रियता को बढ़ाने वाला है, या फिर यह लोगों को पसंद ही नहीं आएगा।
Pushpa 2 फिल्म की सफलता लगातार जारी है, और अब दर्शक इस फिल्म के अतिरिक्त 20 मिनट के फुटेज का आनंद 11 जनवरी से सिनेमाघरों में ले सकते हैं। मेकर्स ने इस रोमांचक अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इसके अलावा ऐसा भी वादा किया गया है कि नया वर्जन “जंगल की आग” को और भी भड़काने वाला अनुभव प्रदान करने वाला है।
अभी के लिए इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि Pushpa 2 अपने रिलीज के लगभग लगभग 56 दिन के बाद यह Netflix पर दस्तक दे सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर Pushpa 2 के OTT Release Date को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अभी के लिए आप सिनेमा घरों में एक बार फिर से Pushpa 2 को देख्नने जा सकते हैं। इसके अलावा आप फिल्म के 20 मिनट के एक्स्ट्रा वर्जन को भी देख सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार फिल्म कुछ ज्यादा ही हंगामा करने वाली है।