Must Watch! IMDb की किंग है 9.3 रेटिंग वाली ये फिल्म, लास्ट में आता है ऐसा ट्विस्ट, हमेशा याद रहेगा क्लाइमैक्स

किसी भी फिल्म की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस की कमाई से तय नहीं होती, कई बार दर्शकों की राय उन्हें असली पहचान दिलाती है। ऐसी ही एक फिल्म है The Shawshank Redemption, जो रिलीज़ के समय सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन IMDb पर सालों तक सबसे ऊंची रेटिंग वाली फिल्मों में नंबर-वन बनी रही। आज भी समय-समय पर दूसरी फिल्में कुछ समय के लिए इससे आगे निकल जाती हैं, फिर भी ओवरऑल रेटिंग के मामले में इसका दबदबा कायम रहता है। दिलचस्प बात यह है कि कई लोग सिर्फ यह जानने के लिए फिल्म देखते हैं कि आखिर इसे इतनी शानदार रेटिंग क्यों मिली, और देखने के बाद वो भी इसके फैन बन जाते हैं। लगभग 3.2 मिलियन दर्शकों ने इसे 10 में से 9.3 की बेहतरीन रेटिंग दी है।

कहानी की झलक

कहानी एंडी नाम के एक बैंकर की है, जिसे अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गलत तरीके से उम्रकैद की सजा मिलती है और उसे शॉशैंक जेल भेज दिया जाता है। जेल के अंदर उसकी मुलाकात रेड नाम के कैदी से होती है, जहां से दोस्ती, उम्मीद और आजादी की तलाश शुरू होती है।

कुछ फिल्में समय के साथ पुरानी नहीं होतीं, क्योंकि उनका मैसेज हर दौर में महत्वपूर्ण रहता है। यह फिल्म भी उम्मीद की ताकत को बेहद गहराई से दिखाती है। कहानी यह एहसास कराती है कि इंसान चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थितियों में क्यों न हो, उम्मीद उसे अंदर से आजाद रखती है। इस फिल्म का मशहूर संवाद “उम्मीद सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है और यह कभी खत्म नहीं होती” दर्शकों के दिल में लंबे समय तक बना रहता है।

दोस्ती की अहमियत

एंडी और रेड की दोस्ती फिल्म की आत्मा है। रेड की शांत और दमदार आवाज में सुनाई गई कहानी इमोशनल जुड़ाव पैदा करती है। यह रिश्ता दिखाता है कि सच्चा दोस्त सबसे मुश्किल परिस्थिति में भी जीने की वजह बन सकता है।

यादगार क्लाइमैक्स

फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को गहरी संतुष्टि देता है। आखिर में मिलने वाला ट्विस्ट कहानी को यादगार बना देता है और यही कारण है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। यह मैसेज साफ है कि जो व्यक्ति हार मानने से इनकार करता है, जीत आखिरकार उसी की होती है।

जेल के भ्रष्ट सिस्टम और क्रूर वार्डन के खिलाफ जो नतीजे सामने आता है, वह दर्शकों को मानसिक राहत देता है। जब एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिलता है, तो दर्शक खुद को कहानी से इमोशनल तौर पर जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

कास्ट और कहां देखें

1994 में आई इस अमेरिकी ड्रामा फिल्म में Tim Robbin और Morgan Freeman मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। आप Netflix और Amazon Prime Video पर यह फिल्म देख सकते हैं। इसके अलावा यह YouTube पर रेंट के ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Galaxy S26 लॉन्च होते ही Galaxy S25 Plus पर हो गई ऑफर्स की बौछार! इस प्लेटफॉर्म से हज़ारों की छूट में खरीदें

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :