दिमाग फाड़ सस्पेंस वाली मस्ट वॉच थ्रिलर फिल्म, झिंझोड़ कर रख देंगे आखिरी के वो 20 मिनट, 8 से ज्यादा है रेटिंग

By

सस्पेंस थ्रिलर और मिस्ट्री ड्रामा वाली फिल्में आपने कई देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं उसने अपनी अनोखी कहानी, लोककथाओं से जुड़ा रोमांच और क्लाइमैक्स से दर्शकों को हिलाकर रख दिया था. यह एक कन्नड़ फिल्म है जो सितंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और बाद में ओटीटी पर धमाल मचा गई. फिल्म रिलीज़ होते ही चर्चा का विषय बन गई और दर्शकों ने इसे जमकर सराहा. इसकी कहानी, दमदार स्टारकास्ट और बैकग्राउंड म्यूजिक ने इसे लंबे समय तक लोगों की जुबान पर बनाए रखा.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक गांव, उसकी परंपराओं और वहां की रहस्यमयी लोककथाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. यह कहानी है शिवा नाम के एक युवक की, जो गांव और जंगल की जमीन को लेकर चल रही लड़ाई में फंस जाता है. शुरुआत में एक साधारण इंसान जैसा लगने वाला शिवा आगे चलकर दैव और इंसान के बीच की कड़ी साबित होता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया गया ‘दैव का नृत्य’ और उससे जुड़ा खुलासा इतना प्रभावशाली है कि दर्शक सिहर उठते हैं और देर तक उस सीन को भूल नहीं पाते. यहीं से फिल्म अपने असली सस्पेंस को उजागर करती है.

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कहानी देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम ‘कांतारा’ की बात कर रहे हैं. कास्ट की बात करें तो इसमें ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकार नज़र आए. फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने खुद किया है, जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी अपना हुनर दिखाया.

कांतारा ने अपने लोककथा-आधारित ट्विस्ट और रहस्यमयी घटनाओं के कारण बेहद लोकप्रियता हासिल की. यह फिल्म सिर्फ साउथ इंडिया तक सीमित नहीं रही बल्कि पूरे देश और विदेश में चर्चित हुई. ऋषभ शेट्टी की शानदार एक्टिंग, दमदार क्लाइमैक्स और अंजनीश लोकनाथ का बैकग्राउंड स्कोर इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. खासकर फिल्म के आखिरी 20 मिनट दर्शकों को गहराई से झकझोर देते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं.

अगले महीने आ रहा प्रीक्वल

अब 2 अक्टूबर, 2025 को इसका दूसरा पार्ट – ‘कांतारा ए लेजेंड: चैप्टर 1’ भी रिलीज़ होने वाला है, जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. दरअसल यह अगला पार्ट ‘कांतारा: ए लेजेंड’ का प्रीक्वल होने वाला है, इसलिए इसे चैप्टर 1 कहा गया है.

इस ओटीटी पर मौजूद

अगर आपने अब तक ‘कांतारा’ नहीं देखी है तो यह नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट का है और IMDb पर इसे 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है. फिल्म का सस्पेंस, लोककथा और दिव्यता का मेल इसे बाकी फिल्मों से बेहद अलग बनाता है और यही वजह है कि इसे लोग बार-बार देखने लायक मानते हैं. अब 2 अक्टूबर, 2025 को इसका दूसरा पार्ट – ‘कांतारा ए लेजेंड: चैप्टर 1’ भी रिलीज़ होने वाला है, जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 2025 में Samsung Galaxy S24 Ultra की जगह खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये 5 दमदार फोन

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By