वैसे तो OTT पर कई सारी फिल्में और सीरीज़ मौजूद हैं, लेकिन कुछ सीरीज़ ऐसी होती हैं जो रिलीज़ होने के कई सालों बाद भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अगर आप भी थ्रिल, सस्पेंस और से भरी किसी साइकोलॉजिकल सीरीज़ को देखना पसंद करते हैं, तो ज़रा दिल थाम कर बैठिए क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसी ही सीरीज़ लेकर आए हैं जिसके बारे में आप जानकर खुद को इसे देखने से रोक नहीं पाएंगे।
जिस सीरीज़ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम मिथ्या है। 2022 में रिलीज़ हुई क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी इस साइकोलॉजिकल सीरीज़ में हुमा कुरैश, भाग्यश्री कि बेटी अवंतिका दासानी ने अपनी मुख्या भूमिका निभाई है। इस सीरीज़ कि कहानी ब्रिटिश शो चीट पर आधारित है।
इस सीरीज़ की कहानी हुमा कुरैशी के किरदार जूही, जो कि एक हिंदी प्रोफेसर है, उसके इर्दगिर्द घूमती है। सीरीज़ में जूही ने अपनी स्टूडेंट रिहा (अवंतिका) पर साहित्य चोरी का इलज़ाम लगाया था। रिहा अपनी यह बेइज़्ज़ती सह नहीं पाई और उसने जूही से बदला लेने की ठान ली। रिहा के इस बदले की आग इतनी सुलग जाती है कि वह जूही कि पर्सनल लाइफ में दखल देना शुरू कर देती है। इसके बाद इस फिल्म कि कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है, जिसका आपने अंदाज़ा भी नहीं लगाया होगा।
एक सच ऐसा भी था जिसे जानकर जूही के पैरों तले ज़मीन ख़िसक जाती है। जूही को बाद में पता चलता है कि रिहा उसी कि सौतेली बहन है। आगे, जूही जैसे तैसे अपने पिता और भाई को खोने के गम से बाहर आ ही पाती है, कि उसे पता चलता है कि अब रिहा कि नज़र उसके बेटे पर है। इसके बाद जूही जो करती है यह तो आपको सीरीज़ देखने के बाद ही पता चलने वाला है। इसके आगे की कहानी जानकर जूही के तरह आपके पैरों तले भी ज़मीन खिसकने वाली है।
मिथ्या के पहले सीज़न में कुल 6 एपिसोड्स हैं। हर के एपिसोड लगभग 40 से 50 मिनट का है। यही बात करें अगर इसके सीज़न 2 कि तो उसमें भी कुल 6 एपिसोड्स हैं।
अगर आप इस सीरीज़ को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो आप यह सीरीज़ जी 5 पर देख सकते हैं। हिंदी के अलावा यह सीरीज़ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ कि जा सकती है। बात करें अगर इसके रेटिंग्स कि तो इस सीरीज़ को IMDb पर 6.8 कि रेटिंग्स हासिल हुई है।
यह भी पढ़ें: कटे हुए हाथ, खौफनाक राज और ऐसा ट्विस्ट कि दिमाग घूम जाएगा! मस्ट वॉच है 2 घंटे 40 मिनट की ये Crime Thriller