मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। पावर, पॉलिटिक्स और खून-खराबे की दुनिया को OTT पर हिला देने वाली सीरीज़ Mirzapur अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। Mirzapur: The Film की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है और मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फिल्म 2026 में थिएट्रिकल रिलीज़ की जाने वाली है। अब मिर्जापुर का खेल सिर्फ स्क्रीन तक लिमिटेड नहीं रहने वाला है, बल्कि सिनेमाघरों में भी इसका कहर मचने वाला है। ऐसा भी कह सकते हैं कि OTT के बाद अब सिनेमाघरों में भी गुड्डू और कालीन भैया का कहर मचेगा।
मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी एक क्लैपरबोर्ड पोस्ट के ज़रिए शेयर की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ नहीं रहा, आसमान को छू रहा है। यह फिल्म मिर्जापुर की उसी क्रूर और रॉ दुनिया को और बड़े स्केल पर दिखाने के लिए सिनेमाघरों में आने के लिए तैयारी कर रही है। OTT पर अभी तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं और इसने OTT पर जो जहर मचाया है शायद ही किसी अन्य वेब सीरीज ने मचाया होगा, अब देखना दिलचस्प होगा की सिनेमाघरों में यह फिल्म के तौर पर क्या कारनामा करती है।
Mirzapur: The Film में दर्शकों को फिर से अपने फेवरेट किरदार देखने को मिलेंगे। Pankaj Tripathi एक बार फिर कालीन भैया के रूप में लौट रहे हैं, जबकि Ali Fazal गुड्डू पंडित के किरदार में नज़र आएंगे। इसके अलावा Divyenndu (मुन्ना भैया) और Abhishek Banerjee (कम्पाउंडर) की वापसी भी कन्फर्म की जा चुकी है। फिल्म का निर्देशन भी वही टीम संभाल रही है जिसने सीरीज़ को आइकॉनिक बनाया था। क्रिएटर Puneet Krishna इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं, जबकि Gurmmeet Singh निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। यानी कहानी और टोन में किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है।
इस फिल्म को Excel Entertainment प्रोड्यूस कर रही है, जिसके पीछे Ritesh Sidhwani और Farhan Akhtar हैं। दोनों प्रोड्यूसर्स ने साफ कहा है कि यह फिल्म सिर्फ एक अडैप्टेशन नहीं, बल्कि मिर्जापुर की दुनिया का cinematic expansion है।
इनके अनुसार, तीन सफल सीज़न के बाद अब इस कहानी को बड़े पर्दे पर ले जाना एक नेचुरल अगला कदम है, जहां दर्शक कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना भैया की दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस तरीके से महसूस कर पाएंगे। हालांकि अभी फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर अभी तक के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऐसा इंटरनेट पर चल रही खबरों के अनुसार कहा जा सकता है कि मिर्जापुर द फिल्म को 2026 में ही रिलीज किया जा सकता है। अब देखना है कि बड़े परदे पर आने में इस फिल्म को कितना समय लगेगा, अभी के लिए मिल रही जानकारी के अनुसार शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में जा चुकी है।