थ्रिलर फिल्मों का क्रेज पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बढ़ा है, खासकर डिजिटल ऑडियंस के बीच तो यह बहुत ऊपर पहुँच चुका है। सस्पेंस, ट्विस्ट और नर्व-रैकिंग मोमेंट्स से भरी कहानियाँ दर्शकों को फिल्म/वेब सीरीज की शुरुआत से एंड तक अपने साथ बांधने का दमखम रखती हैं। हालांकि, जब थ्रिलर की बात हो, तो मलयालम सिनेमा (साउथ की फिल्में) हमेशा से ही इस जॉनर की मास्टर रही हैं, इस तरह की कहानियों में दर्शकों को इन्टेंस एक्टिंग से लेकर सस्पेंस का अलग ही तड़का मिलता है। ऐसा भी कह सकते है कि इन कहानियों का फिल्ममेकिंग स्टाइल ही इन्हें सबसे अलग और सबसे शानदार बनाता है।
अगर इस वीकेंड आप कुछ सबसे दमदार देखना चाहते हैं तो आपको JioHotstar पर उपलब्ध साउथ की (मलयालम) की कुछ सबसे दमदार कहानियों को देखना चाहिए। हम आपको आज JioHotstar पर उपलब्ध पाँच मलयालम थ्रिलर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, ये आपके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं, जिन्हें इस वीकेंड देखा जा सकता है, आइए अब एक एक करके इन कहानियों के बारे में सबकुछ जानते हैं।
फहाद फ़ाज़िल और सूरज वेंजारामूड स्टारर यह फिल्म 2017 की सबसे ज्यादा चर्चित थ्रिलरों में से एक है। इसकी कहानी एक चोरी के केस के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन फिल्म जिस तरह से नैरेटिव को ट्विस्ट करती है, वह दर्शकों को फिल्म की शुरुआत से लेकर एंड तक अपने साथ बांधे रखती है। रियलिस्टिक एक्टिंग और अलग अलग ट्विस्ट्स इस फिल्म को एक बेस्ट ऑप्शन बना देते हैं।
दुलकर सलमान और विनायगन स्टारर यह एक क्राइम-थ्रिलर है, इस कहानी को 2016 में रिलीज किया गया था। फिल्म में अंडरवर्ल्ड, गैंगवार एक सच्ची तस्वीर दिखती है। कहानी जितनी इमोशनल है, उतनी ही हिंसक और सस्पेंस-फुल भी, इसलिए इसे मिस नहीं करना चाहिए।
2017 में रिलीज़ Parava एक अनोखी थ्रिलर है जो कबूतर रेसिंग की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। दुलकर सलमान का छोटा लेकिन यादगार रोल और फिल्म की सशक्त पटकथा इसे एक डिफरेंट लेकिन आकर्षक अनुभव बनाती है, इसमें एक्शन, ड्रामा और कॉमिक टच का बेहतरीन मिश्रण देखा जा सकता है।
फहाद फ़ाज़िल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर यह 2018 की एक इंटेंस एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म का दूसरा हाफ इतना मजबूत और शॉकिंग है कि दर्शक कहानी के बिल्ड-अप की भी तारीफ़ करते नहीं थकते। इसकी सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर इसे और भी इम्पैक्टफुल बनाते हैं।
2022 की इस फिल्म ने ममूटी के करियर को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया। एक्शन, क्राइम और गैंगस्टर ड्रामा का यह कॉम्बिनेशन दर्शकों को शुरू से एंड तक बांधे रखता है। थ्रिलर जॉनर में इसे एक मॉडर्न-क्लासिक माना जाता है, और JioHotstar पर यह फैंस की पहली पसंदों में से एक है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 के भौकाल से पहले जरूर देखें ये 6 वेब सीरीज, भूल जाएंगे ‘गुड्डू पंडित’ की गुंडई