OTT: समय के साथ दर्शकों की मनोरंजन की पसंद भी बदल रही है और ओटीटी प्लेटफॉर्म अब एंटरटेनमेंट का बड़ा जरिया बन चुके हैं। हर दिन यहां नया और पुराना कंटेंट बड़ी संख्या में देखा जाता है। इसी बीच तीन साल पहले रिलीज हुई एक वेब सीरीज फिर से चर्चा में है और ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप-10 के अंदर अपनी जगह बनाए हुए है।
यह सीरीज कुल 6 एपिसोड की है और इसकी कहानी एक रहस्यमयी हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। पूरी कहानी में सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। अगर आप भी इस शो को देखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी सीरीज इन दिनों ओटीटी पर छाई हुई है।
नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही इस सीरीज को करीब तीन साल पहले रिलीज किया गया था। पंजाब के एक गांव में सेट इस कहानी में शादी से ठीक पहले एक NRI युवक की हत्या हो जाती है। इस सनसनीखेज मामले की जांच का जिम्मा पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को सौंपा जाता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं, जो कहानी को नए मोड़ देते हैं और दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।
अगर आपको मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं तो यह वेब सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यहां जिस शो की बात हो रही है, वह है ‘कोहरा’। वरुण सोबती की मुख्य भूमिका वाली यह सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी और इस समय नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग सूची में छठे स्थान पर बनी हुई है।
पहले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद अब इसके दूसरे सीजन का इंतजार खत्म होने वाला है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने जानकारी दी है कि ‘कोहरा’ का सीजन 2, 11 फरवरी को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि पहले सीजन को IMDb पर 7.3/10 की शानदार रेटिंग हासिल हुई थी।
यह भी पढ़ें: 9 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: चांदी में मामूली गिरावट, सोना भी फिसला, देखें आज का ताज़ा भाव