Kantara Chapter 1 on Amazon Prime OTT
Rishab Shetty की ब्लॉकबस्टर फिल्म Kantara: Chapter 1 अब आखिरकार OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ हो गई है। थिएट्रिकल रिलीज़ के दौरान दर्शकों से मिले प्यार के बाद, अब वे फैन्स जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे या जो इसके जादू को फिर से जीना चाहते हैं, उनके लिए OTT पर इस फिल्म को देखना किसी दूसरे मौके से कम नहीं है।
यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, बल्कि रिषभ शेट्टी के लिए बतौर डायरेक्टर और एक्टर एक यादगार कमबैक को लेकर इतिहास भी रच दिया। अपनी सांस्कृतिक गहराई और धार्मिक प्रतीकों से भरी कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देती है।
Hombale Films द्वारा बनाई गई Kantara: A Legend Chapter 1 अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। दर्शक इसे की भाषाओं में देख सकते हैं, फिल्म का मूल कन्नड़ वर्जन के साथ साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में देखा जा सकता है। हालांकि, हिन्दी वर्जन को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है कि आखिर यह कब आने वाला है। इसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं।
हालांकि हिंदी दर्शकों को अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। Kantara: Chapter 1 का हिंदी वर्ज़न Prime Video पर तभी आएगा जब इसका 8 हफ्तों का थिएट्रिकल रन पूरा हो जाएगा। यानी जो दर्शक इस फिल्म को हिंदी में देखना चाहते हैं, उन्हें इसके थिएट्रिकल विंडो के पूरा होने तक इंतजार करना पड़ेगा। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि लगभग लगभग 45 दिन के बाद अगर यह फिल्म OTT पर आती है तो कांतारा का हिन्दी वर्जन कुछ 15 दिन के भीतर आ सकता है, यानि सिनेमाघरों में 8 हफ्ते रहने के बाद। अगर डेट को देखते हैं तो आगामी 10 दिन के आसपास यह फिल्म हिन्दी में भी उपलब्ध हो सकती है। अभी के लिए इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Hombale Films के प्रोड्यूसर चालुवे गौड़ा ने India Today से हुई बातचीत में इस जानकारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि, यह रिलीज़ गैप एक पुराना समझौता है जो तीन साल पहले किया गया था। उस समय डिजिटल रिलीज़ से पहले फिल्मों को एक निश्चित अवधि तक सिनेमाघरों में चलाने की परंपरा थी।
उन्होंने कहा, “फिलहाल केवल साउथ की भाषाओं तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम में ही फिल्म OTT पर रिलीज़ होगी। हिंदी वर्ज़न आठ हफ्ते बाद आएगा। यह रिलीज़ विंडो तीन साल पहले तय की गई थी और हम उसी समझौते का पालन कर रहे हैं।”
फिल्म में रिषभ शेट्टी, जयाराम, राकेश पूजारी और प्रकाश थुमिनाड जैसे कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है। सभी की परफॉरमेंस फिल्म की लोकेशन का प्राकृतिक सौंदर्य इसे अलग ही फ़ील देता है, इसी कारण दर्शक इस फिल्म के मुरीद होते जा रहे हैं। यह फिल्म आपकी भी वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: दिमाग को चक्करघिन्नी की तरह घुमा देंगी ये फिल्में, क्लाइमैक्स देख बेहोश हो जाएंगे