Kantara Chapter 1
रिषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Kantara: Chapter 1 अब आखिरकार OTT पर एंट्री ले चुकी है, उपलब्धता के साथ ही फैंस की उत्सुकता अपने चरम पर पहुँच चुकी है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए आ चुकी है। जानकारी के लिए बता देते है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी सफलता हासिल की थी, और अब दर्शक घर बैठे इसके रहस्यमयी लोककथाओं, आस्था और इंसानी संघर्ष की कहानी का आनंद ले सकते हैं।
खास बात यह है कि Kantara 2 न केवल थिएटरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नया इतिहास रचने को तैयार है। Prime Video ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए भारी-भरकम रकम चुकाई है ताकि यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचे। हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम हो रही Kantara इस साल की सबसे प्रतीक्षित और चर्चित रिलीज़ में से एक बन चुकी है, जो न सिर्फ मनोरंजन बल्कि भारतीय लोककथाओं की आत्मा को भी जीवंत करती है।
अगर आप थिएटर नहीं जा पाए हैं, तो अब घर बैठे ही इस रहस्यमयी कथा का अनुभव ले सकते हैं। Kantara: Chapter 1 का डिजिटल प्रीमियर 31 अक्टूबर 2025 को Amazon Prime Video पर शुरू हो चुका है, जो आज से ही होता है। यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में इस समय Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जा सकती है, इसका मतलब है कि देश के सभी लोग अपनी अपनी भाषा में उसका आनंद ले सकते हैं, हालांकि हिन्दी में अभी यह Amazon Prime Video पर देखने के लिए उपलब्ध नहीं है।
जहां पहली Kantara आधुनिक युग में लोककथा और एक्शन का अनोखा मिश्रण थी, वहीं Kantara: Chapter 1 दर्शकों को बहुत पीछे, कदंब वंश के दौर में ले जाती है। यह कहानी बनवासी के घने जंगलों में पनपती है, जहां इंसान और देवता के बीच की आस्था, भय और भक्ति की रेखा बेहद पतली है।
फिल्म का मुख्य किरदार काडुबेट्टू शिवा इस कथा के केंद्र में है, जिसकी जिंदगी दैव पूजा, पवित्र अनुष्ठानों और आध्यात्मिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी है। निर्देशक रिषभ शेट्टी ने इस बार सिर्फ कहानी नहीं सुनाई, बल्कि आपको उस युग में ले जाकर महसूस कराया है कि किस तरह इस पौराणिक संस्कृति की जड़ें Kantara के पहले अध्याय तक पहुंचती हैं।
फिल्म में रिषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयाराम सुब्रमणियम जैसे कलाकार नजर आते हैं, इन सभी ने अपने अपने किरदारों के साथ कहानी में गहराई भरी है। रिषभ शेट्टी एक बार फिर अपने शानदार निर्देशन और अभिनय से यह साबित करते हैं कि वह सिर्फ कहानीकार नहीं, बल्कि एक विज़नरी फिल्ममेकर हैं जो भारतीय सिनेमा की जड़ों में छिपी आध्यात्मिकता को वैश्विक स्तर पर सामने ला रहे हैं।
Kantara: Chapter 1 सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक अनुभव है। इसमें लोककथाओं की सुगंध है, आस्था की गहराई है, और उन सवालों की खोज है जो सदियों से मानव समाज के भीतर गूंजते रहे हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और साउंड डिज़ाइन इतने सशक्त हैं कि हर फ्रेम दर्शक को स्क्रीन से बांधे रखता है। अब Prime Video पर इसकी रिलीज़ के साथ ही, यह फिल्म फिर एक बार दर्शकों को याद दिलाएगी कि क्यों Kantara जैसी कहानियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाती हैं। शायद इसी कारण आपको Kantara: Chapter 1 को देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: साउथ की नई फिल्म ओटीटी पर आते ही बन गई नंबर 1, एक्शन थ्रिलर का है भरपूर तड़का, IMDb ने दी तगड़ी रेटिंग