साउथ की इस दिल धड़का देने वाली फिल्म की रिलीज डेट रिवील, देखें कब आ रही Maharaja की टक्कर की यह मूवी

अगर आप एक रहस्यमयी और थोड़ी डार्क कहानी वाली वेब सीरीज़ पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक नई और काफी अलग तरह की कहानी आने वाली है। साउथ के दमदार एक्टर Vijay Sethupathi की अपकमिंग सीरीज़ Kaattaan जल्द ही OTT पर रिलीज होने जा रही है, और इसकी कहानी आम थ्रिलर से काफी अलग दिखाई दे रही है। इस सीरीज़ को M. Manikandan ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी रियलिस्टिक और ग्राउंडेड स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि इस बार कहानी सिर्फ एक क्राइम तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसे किरदार को दिखाती है, जिसकी कई अलग अलग पहचान (multiple personalities) है। इसी कारण यह कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है।

कब रिलीज हो रही है विजय सेतुपती की ये बेहतरीन सीरीज

यह सीरीज़ 27 मार्च 2026 को OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज होगी, जिसे देखने के लिए आपको एक एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी। कहानी की शुरुआत एक छोटे से गांव के पुलिस स्टेशन से होती है, जो लगभग बंद होने की कगार पर है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इस गाँव में कभी कोई अपराध नहीं होता है, हालांकि, कहानी में अचानक ही एक मोड़ आता है, जो सबकुछ बदल देता है जब पहाड़ियों में एक कटा हुआ इंसानी सिर मिलता है। इसके बाद पुलिस टीम एक ऐसे केस में उलझ जाती है, जो धीरे-धीरे एक बड़े और खौफनाक रहस्य में बदल जाता है। इस कहानी का सस्पेंस इतना इन्टेन्स नजर आ रहा है कि आप इसे Maharaja जैसी कहानी से मिलता जुलता कह सकते हैं।

क्या है विजय सेतुपती की शृंखला की कहानी

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पता चलता है कि यह मामला मुथु नाम के व्यक्ति से जुड़ा है, जिसका किरदार विजय सेतुपति निभा रहे हैं। कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि गांव के अलग-अलग लोग मुथु को अलग नजरिए से देखते हैं। कोई उसे मसीहा मानता है, तो कोई उसे खतरनाक और निर्दयी इंसान के तौर पर देखता है। यहीं से कहानी कई परतों में खुलती है और दर्शकों को रोमांच से भर देती है, अभी इस सवाल में उलझ जाते हैं कि आखिर सच क्या है। यही मल्टीपल पर्सपेक्टिव और मनोवैज्ञानिक एंगल इस सीरीज़ को खास बनाता है।

विजय सेतुपती की इस वेब सीरीज की स्टार कास्ट

इस सीरीज़ में सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि स्टार कास्ट भी मजबूत है। विजय सेतुपति के अलावा इसमें Milind Soman, Sudev Nair और VJ Parvathy जैसे कलाकार मौजूद हैं। खास बात यह है कि विजय सेतुपति इस प्रोजेक्ट में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन में भी जुड़े हुए हैं, जिससे यह साफ है कि उन्होंने इस कहानी पर खास ध्यान दिया है।

रिलीज से पहले ही चर्चा में है ये वेब सीरीज

फिलहाल यह सीरीज़ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है, लेकिन अभी तक इसकी IMDb रेटिंग सामने नहीं आई है, ऐसा इसलिए भी आई क्योंकि अभी यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हुई है। हालांकि ट्रेलर और कहानी की झलक देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अगर आपको सस्पेंस, थ्रिल और गांव की रियलिस्टिक कहानी पसंद है, तो Kaattaan आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: ऑनलाइन कब और कहां देखें रणवीर सिंह की रिकॉर्ड तोड़ स्पाई-थ्रिलर फिल्म? स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :