Mudborn Streaming Online: Mudborn एक Mandarin भाषा की डरावनी (Horror) फिल्म है, जिसे Shieh Meng Ju ने निर्देशित किया गया है। हालांकि, इस फिल्म में जल्द ही एक नई तरह का ही डरावना पन आ जाता है। असल में Hsu-Chuan की ओर से एक गेम को बनाया जाता है। हालांकि, इसी दौरान वह एक गलती कर देता है, वह एक टूटी ही मिट्टी की डॉल को अपने घर ले आता है। उसे यह पता ही नहीं होता है कि इस डॉल को घर लाने के परिणाम क्या हो सकते हैं। इस डॉल में एक आत्मा वायस करती है, जो इस डॉल से कैसे भी करके निकालना चाहती है। यह फिल्म बेहद ही ज्यादा डरावनी है। आइए जानते है कि इस फिल्म को आप किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, इसके अलावा इसकी कास्ट और क्रू की जानकारी के साथ साथ आपको इस के ट्रेलर को भी हम दिखाने वाले हैं। आइए जानते है कि क्या आपको यह फिल्म देखनी चाहिए कि नहीं।
Mudborn फिल्म के बारे में आप कुछ कुछ अब जान चुके हैं। अगर आप इस फिल्म को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप इसे Netflix पर देख सकते हैं। हालांकि, किनेमघरों में यह फिल्म 2025 में ही 9 October को आ गई थी। अब इसे ऑनलाइन माध्यम पर भी देखा जा सकता है। आइए अब इसके ट्रेलर की भी कुछ जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म है तो जाहिर तौर पर आपने इसे सिनेमाघरों में तो नहीं देखा होगा। हालांकि, आप इसके ट्रेलर को YouTube पर देख सकते हैं। मैं आपके लिए यहीं पर उस ट्रेलर को एम्बेड कर देने वाला हूँ, फिर आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आइए अब कहानी के बारे में कुछ चर्चा कर लेते हैं। असल में, फिल्म में Hsu Chuan एक गेम डेवेलपर और प्लैनर के तौर पर देखने को मिलते हैं। यह एक वर्चुअल रीऐलिटी कंपनी के साथ काम करता है। एक दिन ऐसा होता है कि वह अपने घर पर एक मिट्टी की डॉल को अपने घर पर ले आता है। असल में, यह डॉल उसे एक डरावनी जगह पर ही मिलती है, जहां वह एक हॉरर बेस्ड वर्चुअल रीऐलिटी गेम बना रहा होता है। उस डॉल को घर तो वह ले आता है और उसकी पत्नी जो पेट से है, उसे ठीक करके अपने घर में ही रख लेती है। इसके बाद कहानी में जो मोड़ आते हैं जो दिक्कतें पैदा होती हैं, उन्हें देखकर और उनके बारे में सोचकर आपके दिमाग के परखच्चे उड़ जाने वाले हैं।
Mudborn में Tony Yang के साथ साथ Cecilia Choi, Derek Chang, Tracy Chou के अलावा Puff Kuo ने भी काम किया है। इस कहानी को First Taiwan Film Awards में की अवार्ड्स मिले हैं इसके अलावा IMDb पर इसकी रेटिंग 6.8 है। आइए अब जानते है कि आखिर क्या आपको इस फिल्म को देखना चाहिए कि नहीं।
मैं आपको इस फिल्म को आपके परिवार के साथ बैठकर देखने की सलाह बिल्कुल भी नहीं देता हूँ, इसके अलावा अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आपको इस फिल्म को किसी भी कीमत पर उनके साथ नहीं देखना चाहिए। हालांकि, अगर आप अपने घर में अकेले रहते हैं या परिवार से दूर रहते हैं और आपको डरावनी फिल्में देखना पसंद है तो आप इसे देख सकते हैं। इसके साथ साथ इस फिल्म को अपने मनोरंजन मात्र के लिए ही देखें, अगर आप इस कहानी को अपने दिल से लगा लेंगे तो आपको डरावने सपने आदि भी आ सकते हैं। ऐसे में केवल मनोरंजन के लिए ही इस फिल्म को देखें।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release Date: इस दिन ऑनलाइन गर्दा उड़ाने आ रहे Ranveer Singh.. कलेंडर में कर दें मार्क