forget-this-2-hour-40-minute-film-and-check-these-best-psychological-suspense-thriller-imdb-rating
OTT प्लेटफॉर्म्स पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स की कोई कमी नहीं है। ये सीरीज क्राइम, सस्पेंस, सुपरनैचुरल मिस्ट्री और गहरे मनोवैज्ञानिक खेलों से लबालब भरी होती हैं, जो आपके सोचने के तरीके को चुनौती देती हैं। अगर आप दिमागी रोमांच और ट्विस्ट-टर्न्स से भरी कहानियों के शौकीन हैं, तो ये 7 सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इस वीकेंड आप इन्हें जरुर देख सकते हैं।
यह भारतीय साइकोलॉजिकल थ्रिलर फॉरेंसिक साइंस और भारतीय पौराणिक कथाओं का शानदार समावेश है। कहानी फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल नायर (Barun Sobti) और उसके मेंटर धनंजय राजपूत (Arshad Warsi) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर का पीछा कर रहे हैं। यह किलर खुद को असुर (दानव) मानता है और प्राचीन मिथकों और आधुनिक मनोविज्ञान का इस्तेमाल करके रिचुअलिस्टिक मर्डर करता है। सीरीज में अच्छाई और बुराई की गहरी बहस के साथ-साथ सस्पेंस और ट्विस्ट आपको बांधे रखते हैं। इस कहानी को देखकर आप अपने दिमाग को ही चुनौती देने लग जाने वाले हैं, इसके अलावा इस सोच में भी पड़ जाने वाले है कि आखिर दुनिया में क्या हो रहा है और क्या हो सकता है?
अलीशा खन्ना (Kalki Koechlin) एक मशहूर लेखिका है, जो एक दुर्घटना के बाद PTSD से जूझ रही है। वह रिकवरी के लिए अपनी बहन के घर पहाड़ों पर शिफ्ट होती है, लेकिन वहां उसे अजीब और डरावने विजन दिखाई देने लगते हैं। धीरे-धीरे वह दशकों पुराने एक रहस्यमयी केस में उलझ जाती है, जहां असलियत और भ्रम के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है। क्या यह सब उसके दिमाग की उपज है, या सच में कुछ अलौकिक हो रहा है? यही सवाल सीरीज को रोमांचक बनाए रखता है। इस सीरीज के पहले सीन से आखिरी सीन तक आप पूरी तरह से बंधे रहने वाले हैं।
सना कपूर (Samara Tijori) अपनी मां की रहस्यमयी मौत के बाद पंजाब में अपने घर लौटती है लेकिन उसके पिता डॉ. बलराज कपूर (Boman Irani) इस मौत के पीछे कुछ छुपा रहे होते हैं। जैसे-जैसे सना सच्चाई की परतें हटाती है, उसे अपने परिवार के गहरे रहस्य और पुराने जख्मों का सामना करना पड़ता है। यह शो पारिवारिक रिश्तों में मनोवैज्ञानिक हेरफेर और छुपे हुए सच को बारीकी से दर्शाता है। इस कहानी में आपको एक खतरनाक दिमागी खेल देखने को मिलने वाला है।
यह ब्रिटिश शो Luther का इंडियन अडैप्टेशन है। कहानी DCP रुद्रवीर सिंह (Ajay Devgn) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई के सबसे खतरनाक अपराधियों का सामना करता है। रुद्र की अनूठी जांच तकनीक और अपराधियों के दिमाग में झांकने की आदत उसे अक्सर खुद की मानसिक शांति खोने की कगार पर ले जाती है। सीरीज में रुद्र का रिश्ता अत्यधिक बुद्धिमान सोशियोपैथ आलिया (Raashii Khanna) के साथ एक दिलचस्प मनोवैज्ञानिक समीकरण पेश करता है। इस कहानी को देखकर आप कहीं न कहीं सबसे खतरनाक सस्पेंस थ्रिलर Drishyam और Maharaja को भी भूल जाने वाले हैं। Drishyam के रम टाइम की बात करें तो यह 2 घंटे 40 मिनट के लिए आपको रोमांच से भर सकती है। इसके अलावा Maharaja 2 घंटे 41 मिनट के लिए आपका पूरा मनोरंजन करती है।
लिव (Jenna Coleman) और उसके पति विल (Oliver Jackson-Cohen) का रिश्ता बाहर से परफेक्ट दिखता है। लेकिन जब लिव को विल की बेवफाई का पता चलता है, तो उनका अमेरिकन वेस्ट रोड ट्रिप खतरनाक मोड़ ले लेता है। जहां यह सफर एक रोमांटिक गेटअवे होना चाहिए था, वहीं यह बदले, झूठ और खतरनाक खेल में बदल जाता है। खूबसूरत नजारों के बीच पनपता सस्पेंस इस शो को और दिलचस्प बनाता है। यह कहानी भी आप इस वीकेंड देख सकते हैं और इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में भी रख सकते हैं।
न्यूयॉर्क की मशहूर थेरेपिस्ट जीन हॉलोवे (Naomi Watts) की जिंदगी बाहर से परफेक्ट लगती है, लेकिन अंदर ही अंदर वह अपने पेशेंट्स के जीवन में खतरनाक तरीके से दखल देती है। धीरे-धीरे वह अपने पेशेंट्स के करीबियों के साथ रिश्ते बनाती है और नैतिक सीमाओं को तोड़ देती है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे एक थेरेपिस्ट की गुप्त इच्छाएं और झूठ उसके करियर, परिवार और मानसिक संतुलन को बर्बाद कर देती हैं। इस कहानी को देखकर आपका दिमाग पूरी तरह से हिल जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 2 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, हर मिनट बढ़ता जाता है सस्पेंस और खौफ, देख ली तो भूल जाएंगे ‘रत्सासन’