साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म Akhanda 2: Thaandavam अब आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। दिसंबर 2025 में थिएटर में दस्तक देने के बाद यह फिल्म अब जनवरी में OTT पर स्ट्रीम होगी। जिन दर्शकों से यह फिल्म सिनेमाघरों में मिस हो गई थी, उनके लिए अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है।
Akhanda 2, 12 दिसंबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। यह फिल्म बालकृष्ण और डायरेक्टर बोयापाटी श्रीनु की चौथी साथ की गई फिल्म है। इससे पहले 2021 में आई Akhanda को जबरदस्त सफलता मिली थी, इसी वजह से इसके सीक्वल से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। बड़े एक्शन सीन, दमदार डायलॉग्स और फुल-ऑन मसाला एंटरटेनमेंट के चलते फिल्म को थिएटर में जबरदस्त ओपनिंग भी मिली।
अगर बात करें OTT रिलीज की, तो Netflix पर Akhanda 2, 9 जनवरी 2026 से स्ट्रीम होगी। वीकेंड पर एक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है।
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 122.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 94.15 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशी बाजारों से करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
तेलुगु राज्यों से ही फिल्म को सबसे ज्यादा बिजनेस मिला, वहीं हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्ज़न दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाए। अब देखना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है।