बहुत हुई थ्रिलर, सस्पेंस और एक्शन.. दिमाग को खोल कर रख देंगी ये वाली फिल्में, OTT पर बजता है डंका, IMDb रेटिंग भी टॉप क्लास

Updated on 01-Oct-2025

आजकल लोग OTT पर सबसे ज्यादा थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्मों और वेब सीरीज आदि को देखना पसंद कर रहे हैं, ऐसे में The Family Man से लेकर Mirzapur तक सभी वेब सीरीज इतनी प्रसिद्धि हासिल कर चुकी हैं। हालाँकि, इसके अलावा लोग कोर्ट रूम ड्रामा को भी देखना पसंद कर रहे हैं, लेकिन नहीं जानते है कि इस इंटेंस जॉनर के लिए कौन सी फिल्मों को देखा जाये, ऐसे में हम आपके लिए कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों की डिटेल्स लेकर आये हैं। आइये जानते है कि इन फिल्मों को आप कहाँ देख सकते हैं, इनकी IMDb रेटिंग क्या है और इनकी कहानी कैसी है।

अगर आप भी कोर्टरूम ड्रामा के शौकीन हैं, तो इन फिल्मों को ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कहानियां आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी।

Jai Bhim

कहाँ देखें: प्राइम वीडियो

साउथ के सुपरस्टार सूर्या की यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। इसमें वे एक वकील की भूमिका में हैं, जो गरीब और दलित तबके के एक बेगुनाह व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए कानून और सिस्टम से लड़ाई लड़ता है। उस व्यक्ति पर चोरी का झूठा आरोप लगाया जाता है और यह मामला अदालत तक पहुंचता है। फिल्म इंसाफ की जद्दोजहद और समाज की सच्चाई को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश करती है।

Pink

कहाँ देखें: प्राइम वीडियो

‘नो मतलब नो’ इस एक लाइन ने इस फिल्म को खास बना दिया। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में हैं, जो तीन युवतियों (तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया टारियांग) के केस को लड़ते हैं। कहानी इस बात पर केंद्रित है कि महिलाओं की ‘ना’ का सम्मान किया जाना चाहिए। यह फिल्म समाज में मौजूद पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देती है।

Section 375

कहाँ देखें: प्राइम वीडियो

अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। कहानी एक कॉस्ट्यूम असिस्टेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फिल्म डायरेक्टर पर रेप का आरोप लगाती है। कोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले ट्विस्ट आते हैं और फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को हैरान कर देता है।

Mulk

कहाँ देखें: ZEE5

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 में आई थी। इसमें एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसका एक युवा सदस्य गलत रास्ते पर चलकर आतंकवाद में शामिल हो जाता है। इसके बाद पूरा परिवार समाज और कानून के बीच फंस जाता है और उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

Sirf Ek Banda Kaafi Hai

कहाँ देखें: ZEE5

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी वकील पीसी सोलंकी के किरदार में नजर आते हैं। कहानी एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के केस पर आधारित है, जिसमें आरोपी एक प्रभावशाली धर्मगुरु होता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक वकील अकेले दम पर एक बड़े सिस्टम और ताकतवर लोगों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ता है।

यह भी पढ़ें: The Family Man Season 3 Update: रिलीज़ टाइमलाइन, कास्ट, प्लॉट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और अन्य डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :